{"_id":"5da6c2f38ebc3e93c52f0e24","slug":"patna-nitin-navin-bjp-mla-from-bankipur-tested-positive-for-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटना में डेंगू का कहर: चपेट में आए भाजपा विधायक, दो दिन में बढ़ी और मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटना में डेंगू का कहर: चपेट में आए भाजपा विधायक, दो दिन में बढ़ी और मरीजों की संख्या
Wed, 16 Oct 2019 12:56 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 16 Oct 2019 12:56 PM IST
विज्ञापन
डेंगू से बीमार विधायक नीतिन नवीन
- फोटो : ANI
पूरे बिहार समेत राजधानी पटना में डेंगू का कहर जारी है। राज्य में अबतक 1100 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, डेंगू से केवल आम जनता ही चपेट में नहीं आ रही हैं, बल्कि नेताओं को भी डेंगू ने अपनी चपेट में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू की चपेट में आकर पटना के बांकीपुर के विधायक नीतिन नवीन भी बीमार पड़ गए हैं। वहीं, कुम्हरार के विधायक अरुण सिन्हा भी बीमार पड़ गए हैं। उन्हें सिर में चक्कर और कमजोरी की शिकायत हो रही है।
विज्ञापन
डेंगू की चपेट में आने के बाद बांकीपुर के भाजपा विधायक नीतिन नवीन के पास जब मीडिया उनका हाल जानने पहुंची तो, विधायक ने कहा कि 'मैं सभी लोगों से कहना चाहूंगा कि वे सावधानियां बरतें। बीमारी के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन को तत्काल कदम उठाने चाहिए।'
दूसरी ओर बिहार सरकार के स्वास्थय सचिव संजय कुमार ने कहा है कि पिछले दो दिनों में डेंगू के मामलों में 100 की बढ़ोतरी हुई है। विशेषज्ञों के अनुसार, 30-40% एडीस मच्छर के लार्वा घरों के अंदर प्रजनन कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि हम पटना में लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे पानी को ठहरने न दें। अभी तक डेंगू के कारण कोई मृत्यु दर नहीं हुई है।
Sanjay Kumar,Bihar Principal Secy (Health):In last 2 days, dengue cases have gone up by 100. As per experts,30-40% Aedes mosquito larvae breeding inside houses. We're appealing to people in Patna to not allow water to stand. So far,there has been no mortality due to dengue(15.10) pic.twitter.com/vTb7PMjPtP
— ANI (@ANI) October 16, 2019
बता दें कि पटना में अभी भी कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में अब तक 1500 से ज्यादा डेंगू मरीजों की पहचान की गई है।
पटना सहित राज्य के कई इलाकों में डेंगू पांव पसारता जा रहा है। लोगों का आरोप है कि डेंगू प्रभावित इलाकों में पर्याप्त छिड़काव नहीं हो रहा है तथा जलजमाव वाले क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव नहीं हो रहा है।