फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News: Fourth wife reached police station with complaint of bank manager husband, attempted suicide

Bihar : चौथी पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था बैंक मैनेजर, जहर खाकर थाने पहुंची तो हुआ ऐसा...

Mon, 10 Apr 2023 09:54 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 10 Apr 2023 09:54 AM IST
सार

पटना से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक बैंक मैनेजर की चौथी पत्नी जहर खाकर पत्रकार नगर थाने पहुंचे गई। जबतक वह कुछ कह पाती और पुलिसकर्मी उसकी शिकायत लिख पाते, तब तक वह बेहोश होकर गिर गई। पुलिसकर्मियों ने उसे फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया।

विज्ञापन
Patna News: Fourth wife reached police station with complaint of bank manager husband, attempted suicide
पत्नी के साथ मारपीट करता था पति। - फोटो : Demo Pic

विस्तार

पटना से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक बैंक मैनेजर की चौथी पत्नी जहर खाकर पत्रकार नगर थाने पहुंचे गई। जबतक वह कुछ कह पाती और पुलिसकर्मी उसकी शिकायत लिख पाते, तब तक वह बेहोश होकर गिर गई। पुलिसकर्मियों ने उसे फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने उसकी जान बचा ली। होश में आने के बाद महिला ने जो कहा वह हृदय विदारक है। महिला ने कहा कि उसका पति राजेश कुमार पटना में बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में मैनेजर है। वह अब तक 3 शादी कर चुका है। दो पत्नी पहले ही छोड़कर जा चुकी है। महिला ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ माह बाद ही राजेश उसे दहेज के लिए परेशान करने लगा। नहीं देने पर रोज मारपीट करता था। तंग आकर उसने आत्महत्या की कोशिश की लेकिन पुलिस ने बचा लिया। अब वह चाहती है कि पुलिस उसे कड़ी सजा दिलाए ताकि वह किसी अन्य लड़की के साथ गलत नहीं कर सके। 

विज्ञापन


आरोपी बैंक मैनेजर को पुलिस ने पकडृ़ा
महिला की इस गुहार के बाद पुलिस ने आरोपी राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि बैंक मैनेजर पर दहेज की मांग, घरेलु हिंसा समेत कई आरोप लगे हैं। उसे छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। आइए केस स्टडी के जरिए जानते हैं बैंक मैनेजर की करतूत... 
विज्ञापन


केस 1

  • पटना के बैंक मैनेजर राजेश कुमार की पहली पत्नी मुंबई की रहने वाली है। उसने फोन करने पटना पुलिस को शिकायत की। कहा कि शादी के बाद से ही राजेश मेरे साथ मारपीट करने लगा था। हर छोटी-छोटी बातों को लेकर प्रताड़ित करता था। मैंने विरोध किया तो मुझे छोड़कर चला गया। मैंने मुंबई में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। पटना पुलिस को FIR कॉपी भेज दी है। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

केस 2 

  • बैंक मैनेजर की दूसरी पत्नी रामकृष्णा नगर की रहने वाली है। उनकी शिकायत है कि राजेश शादी के बाद से उसे परेशान करने लगा था। बात-बात पर मारपीट करने लगता था। एक बार तो उसने हद पार कर दी। मामूली विवाद में राजेश ने उसे बेरहमी से पीटा और जलाने की कोशिश की। महिला ने हाथ पर जले का निशान भी दिखाया। 

केस 3

  • बैंक मैनेजर की तीसरी पत्नी ने भी पटना पुलिस से राजेश की शिकायत थी। उसने भी राजेश पर प्रताड़ना और घरेलु हिंसा का आरोप लगाया। महिला ने पुलिस ने फोन पर राजेश की करतूत की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने उससे थाने आकर लिखित शिकायत दर्ज करवाने की अपील की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed