फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna Metro Rail Project: Interchange station for rail passengers of Rajendra Nagar

Patna Metro Rail Project : राजेन्द्र नगर के रेल यात्रियों के लिए इंटरचेंज स्टेशन, यह सुविधाएं मिलेंगी

Sat, 19 Aug 2023 03:05 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 19 Aug 2023 03:05 PM IST
सार

पटना मेट्रो के अनुसार, यह मेट्रो स्टेशन रेल यात्रियों के लिए यातायात का महत्वपूर्ण माध्यम होगा, इसलिए इस मेट्रो स्टेशन की योजना और डिजाइन पूर्व मध्य रेलवे (ECR) के साथ समन्वय में किया गया है।

विज्ञापन
Patna Metro Rail Project: Interchange station for rail passengers of Rajendra Nagar
पटना मेट्रो - फोटो : Social media

विस्तार

Bihar News : पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट राजेन्द्र नगर के रेल यात्रियों के लिए इन्टरचेंज स्टेशन 

विज्ञापन

पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के कॉरिडर - II का राजेन्द्र नगर भूमिगत मेट्रो स्टेशन एक विशेष मेट्रो स्टेशन है जो कि रेलवे टर्मिनल से जुड़ा हुआ है। इस मेट्रो स्टेशन से लोग आसानी से रेलवे टर्मिनल पर पहुंचकर ट्रेन ले सकेंगे। यह मेट्रो स्टेशन आंशिक रूप से कंकड़ बाग मेन रोड के नीचे और आंशिक रूप से राजेन्द्र नगर रेलवे स्टेशन की पार्किंग के नीचे स्थित होगा। कॉरिडर–II में पटना जंक्शन मेट्रो स्टेशन के बाद राजेन्द्र नगर मेट्रो स्टेशन तीन तल का भूमिगत मेट्रो स्टेशन होगा जहां रेल की पटरी जमीन से लगभग 21 मीटर नीचे होगी।  

प्रस्तावित विकास परियोजना से सम्बद्ध कर किया गया है
पटना मेट्रो के अनुसार, यह मेट्रो स्टेशन रेल यात्रियों के लिए यातायात का महत्वपूर्ण माध्यम होगा, इसलिए इस मेट्रो स्टेशन की योजना और डिजाइन पूर्व मध्य रेलवे (ECR) के साथ समन्वय में किया गया है। साथ ही इस मेट्रो स्टेशन का प्लान राजेन्द्र नगर टर्मिनल रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास प्रस्ताव जो कि पूर्व मध्य रेलवे (ECR) का प्रस्तावित विकास परियोजना से सम्बद्ध कर किया गया है। स्टेशन कंकड़बाग, डॉक्टर्स कॉलोनी, कांटी फैक्ट्री रोड, कुम्हरार आदि इलाकों में रहने वाले लोगों को राजेन्द्र नगर टर्मिनल रेलवे स्टेशन तक निर्बाध रूप से पहुंचाने में सहायक होगा। राजेंद्र नगर मेट्रो स्टेशन के प्रस्ताव में पैदल यात्रियों के आने-जाने और यातायात प्रबंधन को भी विशेष रूप से ध्यान में रखा गया है।
विज्ञापन


यात्रियों के इस तरह की सुविधाएं होंगी

  • स्टेशन में दो प्रवेश/निकास द्वार होंगे।
  •  साथ ही आग से बचाव के लिए आपातकालीन सीढ़ी होगी। 
  •  एक प्रवेश/निकास द्वार -रेलवे परिसर के भीतर होगा।
  • अन्य प्रवेश/निकास द्वार - रेलवे स्टेशन के दूसरी ओर कॉमर्स कॉलेज और आर्ट एंड साइंस कॉलेज की ओर होगा।
  • अतः प्रवेश/निकास द्वार पैदल यात्रियों के लिए सड़क पार करने में भी मददगार होगा।

आपातकालीन स्थितियों के लिए यह व्यवस्था 
हर प्रकार की आपातकालीन (इमरजेंसी) स्थितियों के लिए कंकड़बाग मेन रोड की ओर एक फायर निकासी की सीढ़ी की योजना प्रस्तावित है। गौरतलब है कि इस स्टेशन की योजना को रेल अधिकारियों के साथ विमर्श कर राजेन्द्र नगर रेलवे स्टेशन के विकास से समन्वय बिठा कर किया गया है। इलाके में आने जाने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसको ध्यान में रखते हुए राजेन्द्र नगर मेट्रो स्टेशन का निर्माण चरणबद्ध रूप में किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed