फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna High Court lawyer received murder threat on WhatsApp call, filed case against Udhayanidhi.bihar police.

Bihar : हाईकोर्ट के वकील को मिली जान से मारने की धमकी, उदयनिधि के खिलाफ किया था केस

Thu, 18 Jan 2024 11:52 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 18 Jan 2024 11:52 PM IST
सार

Bihar : हाईकोर्ट के वकील को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी में कहा गया है कि हिंदूओं के ठेकेदार मत बनो वरना जान से जाओगे। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Patna High Court lawyer received murder threat on WhatsApp call, filed case against Udhayanidhi.bihar police.
कोतवाली थाना पटना। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

तमिलनाडु मुख्यमंत्री के बेटे उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ केस करने वाले पटना हाईकोर्ट के वकील को जान से मारने की धमकी मिली है। इस संबंध में हाईकोर्ट के वकील कौशलेंद्र नारायण ने बताया कि 17 जनवरी को उन्हें एक नंबर से व्हाट्सएप्प कॉल आया, जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। कॉल करने वाले ने उन्हें धमकी के लहजे में कहा कि हिंदूओं के ठेकेदार मत बनो तुम वरना जान से जाओगे

विज्ञापन


जानिए किस नंबर से आया था कॉल 
धमकी के संबंध में वकील कौशलेंद्र नारायण ने बताया कि फोन करने वाले ने +923092235573 नंबर से कॉल किया था। फोन पर कॉल करने वाले ने इन्हें धमकाते हुए कहा कि तुम्हें अपनी जान की परवाह है या नहीं है। तुम्हें जान से मार देंगे। उसने कहा कि हिंदूओं के ठेकेदार मत बनो तुम वरना जान से जाओगे। फोन करने वाले ने यह भी कहा कि मैं कनाडा से बात कर रहा हूं। कौशलेंद्र नारायण ने कोतवाली थाना में आवेदन देकर जांच करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


क्या कहती है पुलिस 
इस घटना के संबंध में कोतवाली थानाध्यक्ष संजीत कुमार का कहना है कि हाईकोर्ट के वकील कौशलेंद्र नारायण ने एक सन्हा दिया है, जिसमें उनका कहना है कि मुझे +923092235573 नंबर से कॉल आया जिसमें मुझे जान से मारने की धमकी दी गई है। थानाध्यक्ष संजीत कुमार का कहना है कि वकील ने आवेदन में  लिखा है कि कॉल करने वाला कनाडा का निवासी है, जबकि वह नंबर (+923092235573) पाकिस्तान का है। थानाध्यक्ष संजीत कुमार का कहना है कि आजकल पाकिस्तान या इस तरह के कॉल अक्सर आते हैं जिससे लोगों से रुपये की ठगी की जाती है, यह उसी तरह का कॉल था। लेकिन अब वकील कौशलेंद्र नारायण धमकी की बात कह रहे हैं, वह भी व्हाट्सएप्प कॉलिंग। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।     

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed