{"_id":"5f531b438ebc3e36c22aecba","slug":"patna-encounter-broke-out-between-police-and-members-of-liquor-mafia-gang-under-janakpur-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटना में पुलिस और शराब माफिया के बीच मुठभेड़, एक को लगी गोली, पुलिस के साथ मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटना में पुलिस और शराब माफिया के बीच मुठभेड़, एक को लगी गोली, पुलिस के साथ मारपीट
Sat, 05 Sep 2020 10:47 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 05 Sep 2020 10:47 AM IST
विज्ञापन
बिहार पुलिस और शराब माफिया के बीच आज मुठभेड़ हो गई
- फोटो : ANI
बिहार की राजधानी पटना के जक्कनपुर पुलिस थाना सीमा के अंतर्गत शनिवार को एक शराब माफिया गिरोह के सदस्यों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस को चार राउंड गोली भी चलानी पड़ी। बताया जा रहा है कि शराब तस्करों ने भी गोली चलाई। मुठभेड़ में एक युवक के पेट में गोली लगी है। पुलिस के साथ मारपीट की बात सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, पुलिस की वर्दी फाड़ दी गई और उनकी टोपी और बैच को गिरा दिया गया।
विज्ञापन
Patna: Encounter broke out between police and members of a liquor mafia gang, under Janakpur Police station limits, today; more details awaited#Bihar pic.twitter.com/TuEVCJMWOt
— ANI (@ANI) September 5, 2020विज्ञापन
घटनास्थल से दो खोखे बरामद हुए हैं। बड़ी संख्या में लोगों के एकत्रित होने पर पुलिस को मौके से पीछे हटना पड़ा। घटना जक्कनपुर थाना क्षेत्र के आर ब्लॉक में घटित हुई। बताया जा रहा है कि घायल युवक स्थानीय है और गंभीर रूप से घायल हो गया है। युवक पेशे से चालक बताया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस को क्षेत्र में शराब तस्करी होने की सूचना मिली थी जिसके बाद वह मौके पर पहुंची। इसी क्रम में जांच के दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध करने की कोशिश की और उनकी पुलिस से झड़प हो गई। राजधानी में मुठभेड़ और अपराधियों द्वारा फायरिंग करना कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।