फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   patna-beur-jail-raksha-bandhan-sisters-tied-rakhi-prisoners

पटना: सलाखों के पीछे मना रक्षाबंधन, बेऊर जेल में बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र; भावुक हुए बंदी

Fri, 28 Aug 2026 08:42 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Fri, 28 Aug 2026 08:42 PM IST
सार

रक्षाबंधन पर पटना के बेऊर स्थित आदर्श केंद्रीय कारा में बंदियों से मिलने बड़ी संख्या में परिजन पहुंचे। करीब 450 बंदियों के परिजनों ने मुलाकात के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी, वहीं महिला बंदियों ने भी अपने भाइयों को रक्षा सूत्र बांधा।

विज्ञापन
patna-beur-jail-raksha-bandhan-sisters-tied-rakhi-prisoners
केंद्रीय कारा में बंदियों से मुलाकात के लिए बड़ी संख्या में बहने पहुंची। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्षाबंधन के मौके पर पटना के बेऊर स्थित आदर्श केंद्रीय कारा में बंदियों से मुलाकात के लिए बड़ी संख्या में उनके परिजन पहुंचे। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के पर्व को लेकर जेल प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्था की गई थी। जेल में बंद भाइयों की कलाइयों पर बहनों ने राखी बांधकर उनके स्वस्थ और सुरक्षित रहने की कामना की। वहीं, महिला बंदियों ने भी अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा।

विज्ञापन

रक्षाबंधन को लेकर बंदियों से मिलने के लिए उनके परिजनों में खासा उत्साह देखा गया। जेल प्रशासन के अनुसार, करीब 450 बंदियों के परिजनों ने रक्षाबंधन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। सुबह से ही बड़ी संख्या में बहनें और अन्य परिजन बेऊर जेल परिसर के बाहर पहुंचने लगे। निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुरक्षा जांच के बाद परिजनों को मुलाकात की अनुमति दी गई।

विज्ञापन

इस दौरान कई बहनें अपने भाइयों के लिए राखी और मिठाई लेकर पहुंचीं। मुलाकात के दौरान भावुक माहौल भी देखने को मिला। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनके बेहतर भविष्य की कामना की। वहीं, भाइयों ने भी अपनी बहनों की रक्षा और सम्मान का संकल्प लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में बंद महिला कैदियों के लिए भी रक्षाबंधन के अवसर पर विशेष मुलाकात की व्यवस्था की गई। महिला बंदियों ने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। लंबे समय बाद अपनों से मिलने का मौका मिलने पर कई बंदियों और उनके परिजनों की आंखें नम नजर आईं।



ये भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर दर्दनाक हादसा: औरंगाबाद में बहन को घर लाने निकला था भाई, बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर; दोनों घायल

रक्षाबंधन को लेकर जेल प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। जेल परिसर में प्रवेश से पहले परिजनों की सुरक्षा जांच की गई। किसी भी तरह की प्रतिबंधित सामग्री अंदर नहीं जाने देने के लिए विशेष निगरानी रखी गई। जेल के अंदर और बाहर सुरक्षा व्यवस्था के लिए अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती की गई थी। अधिकारियों ने पूरे कार्यक्रम के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लिया। चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच रक्षाबंधन का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed