फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna: artists displayed Chhath puja painting on river Ganga

Chhath Puja: पटना में गंगा किनारे लगाई छठ पूजा की अनूठी पेंटिंग, बिहार की संस्कृति का प्रसार है मकसद

Thu, 27 Oct 2022 12:03 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 27 Oct 2022 12:03 PM IST
सार

यह पेटिंग 21 फीट लंबी और 15 फीट चौड़ी है। एमिटी यूनिवर्सिटी प्रो. डॉ. वी. पांडे ने बताया कि हम चाहते हैं कि इस त्योहार का संदेश दुनिया तक पहुंचे। इस पेंटिंग को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स को भेजा जाएगा, ताकि पूरी दुनिया इसे देख सकेगी। 

विज्ञापन
Patna: artists displayed Chhath puja painting on river Ganga
छठ पूजा के लिए पटना में गंगा तट पर लगाई गई विशाल पेंटिंग - फोटो : ANI

विस्तार

छठ पूजा के मौके पर बिहार की राजधानी पटना में कलाकारों और विद्यार्थियों ने गंगा नदी के तट पर विशाल पेंटिंग लगाई है। इसका मकसद पूरी दुनिया में इस त्योहार का संदेश फैलाना है। तीन दिनी छठ महोत्सव 28 अक्तूबर शुक्रवार से शुरू होगा। 

विज्ञापन


यह पेटिंग 21 फीट लंबी और 15 फीट चौड़ी है। एमिटी यूनिवर्सिटी प्रो. डॉ. वी. पांडे ने बताया कि हम चाहते हैं कि इस त्योहार का संदेश दुनिया तक पहुंचे। इस पेंटिंग को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स को भेजा जाएगा, ताकि पूरी दुनिया इसे देख सकेगी। 
विज्ञापन


पेंटिंग बनाने वाले विद्यार्थियों में शरीक छात्रा अंकिता ने बताया कि इसे सूती कपड़े और प्रामाणिक रंगों से बनाई गई है। एक अन्य छात्रा शालिनी ने बताया कि अब तक छठ को लेकर कोई विश्व रिकॉर्ड नहीं था। हम बिहार की कला और संस्कृति के प्रसार के लिए यह कदम उठा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हल्दी, नील, चंदन का इस्तेमाल
यह पेंटिंग बनाने के लिए हल्दी, नील, चंदन पाउडर जैसे प्राकृतिक उत्पादों का इस्तेमाल किया गया है। तीन दिनी छठ महोत्सव 28 अक्तूबर शुक्रवार से शुरू होगा। 

 

छठ पूजा की शुरुआत शुक्रवार से हो रही है। 29 अक्तूबर को खरना है। 30 अक्तूबर को अस्ताचलगामी यानी डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके अगले दिन सुबह यानी 31 अक्तूबर को उदयगामी यानी उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पूजा का समापन होगा।

सूर्य व छठ माता की उपासना का महापर्व
छठ सूर्य उपासना और छठी माता की उपासना का पर्व है। हिन्दू आस्था का यह एक ऐसा पर्व है, जिसमें मूर्ति पूजा शामिल नहीं है। इस पूजा में छठी मईया के लिए व्रत किया जाता है। यह व्रत कठिन व्रतों में से एक माना जाता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed