फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Pashupati Paras's verbal attack on Chirag Paswan; Says I am MP of Hajipur and will remain so

Bihar: पशुपति का चिराग पर जुबानी हमला; कहा- मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम, हाजीपुर का MP मैं हूं और रहूंगा

Sun, 03 Sep 2023 07:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 03 Sep 2023 07:01 PM IST
सार

Bihar Politics: समस्तीपुर में लोजपा के राष्ट्रीय नेता पशुपति कुमार पारस ने एक बार फिर चिराग पासवान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हाजीपुर से मैं सांसद हूं और रहूंगा। तुम्हारा यहां क्या काम है। इसके अलावा पारस ने 'एक देश एक चुनाव' और इंडिया अलायंस पर भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की।

विज्ञापन
Pashupati Paras's verbal attack on Chirag Paswan; Says I am MP of Hajipur and will remain so
केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के समस्तीपुर में लोजपा के राष्ट्रीय नेता केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने चिराग पासवान पर फिर जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि हाजीपुर से मैं सांसद हूं और रहूंगा। मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है। पारस रविवार को समस्तीपुर में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 1977 से वे हाजीपुर की जनता की सेवा करते आ रहे हैं। इस सीट से समझौता का कहीं कोई सवाल ही नहीं उठता।

विज्ञापन


एक देश एक चुनाव पर पारस ने कही ये बात
‘वन नेशन वन इलेक्शन’ के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह विजन देश हित में है। सभी दलों को इसका समर्थन करना चाहिए। इसको लेकर प्रधानमंत्री ने बैठक बुलाई है। अब बैठक में क्या निर्णय होगा यह आगे देखा जाएगा। पारस समस्तीपुर में लोजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने के लिए आए हुए थे। उनके साथ स्थानीय सांसद प्रिंस राज भी मौजूद थे।
विज्ञापन


‘विपक्षी दलों का काम सिर्फ विरोध करना ही’
एक सवाल के जवाब में पशुपति पारस ने कहा कि विरोधी दल का काम सिर्फ विरोध करना है। उन्होंने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वह व्यक्तिगत हित को ध्यान में रख रहे हैं। लोगों को देश हित में काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में फिर नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री होंगे। इसमें इफ/बट कोई नहीं है। देश में पूर्ण समर्थन के साथ एनडीए की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग 28 विपक्षी दलों द्वारा इंडिया नामक गठबंधन बनाए जाने पर पशुपति पारस ने कहा कि उस गठबंधन में सभी लोग दागी हैं। वह दागियों का एक मंच है। इससे पहले पार्टी कार्यकर्ताओं ने समस्तीपुर पहुंचने पर पशुपति पारस का गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed