फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Parihar CHC incharge Dr. RP Shahi in Sitamarhi canceled 132 ASHA workers jobs regarding irregularities

Bihar: सीतामढ़ी में नौकरी छिनने से सड़क पर आ गईं 132 आशा कार्यकर्ता; परिहार CHC प्रभारी ने रद्द किया चयन

Sun, 08 Oct 2023 01:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 08 Oct 2023 01:43 PM IST
सार

ASHA Workers Jobs Canceled: सीतामढ़ी में 132 आशा कार्यकर्ताओं के चयन को रद्द कर दिया गया है। नौकरी जाने से सभी आशा कार्यकर्ता सड़क पर आ गई हैं। कहा जा रहा है कि उनका चयन गलत तरीके से कर लिया गया था। ज्यादा जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Parihar CHC incharge Dr. RP Shahi in Sitamarhi canceled 132 ASHA workers jobs regarding irregularities
आशा कार्यकर्ता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के सीतामढ़ी जिले के परिहार प्रखंड में 132 आशा कार्यकर्ताओं को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। आरोप है कि इन सभी की साठगांठ कर अवैध रूप से नियुक्ति की गई थी। नियुक्त करने वाले अधिकारियों ने भी बहाली के तमाम नियमों को ताक पर रख दिया था। जांच होने पर मामला सामने आया है। बहरहाल, राज्य स्वास्थ्य समिति के पत्र के आलोक में सीएचसी प्रभारी ने एक साथ इन सभी आशा कार्यकर्ताओं का चयन रद्द कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद से सभी 132 आशा कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया है। बता दें कि स्वास्थ्य सेवा में सहयोग के लिए आशा कार्यकर्ताओं का चयन किया जाता है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, परिहार में बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता चयनित की गईं थी। सभी आशा कार्यकर्ता विभाग के कदम से कदम मिला कर चल रही थीं। विभाग के निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने में काफी मदद करती थीं। वे कल तक स्वास्थ्य विभाग की कर्मी कहलाती थीं और अब सीधे सड़क पर आ गई हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आशा कार्यकर्ताओं का चयन ही गलत तरीके से कर लिया गया था। इस कारण जांच के बाद एक साथ 132 आशा कार्यकर्ताओं का चयन रद्द कर दिया गया है। यानी उनके हाथ से नौकरी छिन गई है। नौकरी रद्द करने की यह कार्रवाई परिहार सीएचसी प्रभारी डॉ. आरपी शाही ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी प्रभारी ने बताया कि कई आशा ऐसी हैं, जिनकी उम्र चयन के दौरान 25 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक थी। इनका चयन नहीं करना था। एक हजार की आबादी पर एक आशा का चयन किया जाना था। इस नियम का पालन नहीं हुआ था। यानी पोषक क्षेत्र की आबादी हजार से कम होने पर भी चयन कर लिया गया था। उन्होंने कहा कि संबंधित अभ्यर्थी को उसी के पंचायत में चयन किया जाना था, जिस पंचायत की वह निवासी थी। लेकिन ऐसा नहीं किया गया। अभ्यर्थी किसी पंचायत की थी और चयन किसी दूसरे पंचायत के लिए कर किया गया था। इसी कारण चयन को अवैध मानकर रद्द किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, बीते दिन राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक परिहार सीएचसी आए थे। इस दौरान उन्होंने सीएचसी के गहन निरीक्षण के साथ कागजातों और पंजियों की जांच की थी। इसी दौरान आशा के चयन में गड़बड़ी की बात सामने आई थी। उन्होंने गड़बड़ी पर हैरानी व्यक्त की थी। निदेशक ने सीएचसी प्रभारी को आशा के चयन की जांच करा अवैध चयन को रद्द करने का निर्देश दिया था। सीएचसी प्रभारी डॉ. शाही ने बताया है कि जांच में कई तरह की अनियमितता समाने आई है। इसी कारण चयन को रद्द करने की कार्रवाई की गई है।


बताया गया है कि कुछ आशा दायित्व के निर्वहन में कोताही बरतती थीं। इस कारण उनका भी चयन रद्द कर उन्हें हटा दिया गया है। नौकरी खोने वालों में परिहार उत्तरी, जगदर और परसंडी पंचायत की 4-4 आशा कार्यकर्ता हैं। जबकि पिपरा विशनपुर, नरगां दक्षिणी और परिहार दक्षिणी पंचायत की 7-7, सुतिहारा, मानिकपुर मुशहरनिया और बबुरवन की 5-5, महादेवपट्टी, धनहा और बेला मच्छपकौनी पंचायत की 2-2, बाया पंचायत की 12, नरगां उत्तरी, कन्हवां और बथुआरा की एक-एक, भेड़हिया पंचायत की 6, खैरवा मलाही की 15, विशनपुर, बेतहा और परसा की 8-8, धरहरवा की 3, बराही की 4 और मनपौर पंचायत की 9 आशा कार्यकर्ता शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed