फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›    Pappu Yadav says If Nitish had the status, he would have fought the elections alone

अगर नीतीश की हैसियत होती तो अकेले चुनाव लड़ कर दिखातेः पप्पू यादव

Mon, 28 Sep 2020 09:11 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 28 Sep 2020 09:11 PM IST
विज्ञापन
 Pappu Yadav says If Nitish had the status, he would have fought the elections alone
जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव - फोटो : ANI

बिहार में चुनावी बिगुल बजते ही भाषणबाजी का दौर शुरू हो गया है। हर पार्टी के नेता एक दूसरे पर निशाना साधने लग गए हैं। इस कड़ी में जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसा है। पप्पू यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हैसियत तक की बात कर डाली।

विज्ञापन


पप्पू यादव ने कहा, अगर नीतीश की हैसियत होती तो अकेले चुनाव लड़ कर दिखाते। इसमें भाजपा सबसे बड़े शिखंडी का रोल अदा कर रही है। भाजपा ने दूसरों के कंधों पर बंदूक रख कर जीतन राम मांझी को निकलवाया, उपेंद्र कुशवाहा को बेइज्जत किया, अब कांग्रेस को बेइज्जत कर रही है।
विज्ञापन

 


वहीं, पप्पू यादव ने नए गठबंधन पीडीए को लेकर कहा कि यह मानवतावादी गठबंधन है। राजनीतिक शास्त्र कम समाज शास्त्र ज्यादा। सबको लेकर चलने वाला, कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक।
 

दरअसल, पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी, चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी, बीएमपी और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) ने मिलकर नए गठबंधन की नींव रखी है। इस गठबंधन को 'प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक अलायंस' (पीडीए) नाम दिया गया है।  

बता दें कि बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव आयोग ने शुक्रवार को तारीखों का एलान किया था। राज्य में तीन चरणों में मतदान होंगे। पहले चरण की वोटिंग 28 अक्तूबर, दूसरे चरण की वोटिंग तीन नवंबर और तीसरे चरण के लिए सात नवंबर को मतदान होंगे। वहीं 10 नवंबर को मतगणना होगी। वहीं कोविड-19 के मद्देनजर खास इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed