फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Padma Shri Award: Anand Kumar, Subhadra Devi and Kapil Dev Prasad were honored by Padma Shri, President

Padma Shri Award: आनंद कुमार, सुभद्रा देवी और कपिलदेव प्रसाद को पद्मश्री, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

Thu, 06 Apr 2023 08:46 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 06 Apr 2023 08:46 AM IST
सार

बिहार के तीन शख्सियत को पद्मश्री सम्मान मिला है। इनमें सुपर थर्टी के संस्थापक आनंद कुमार, पेपरमेसी आर्टी में उत्कृष्ट योगदान देने वाली सुभद्रा देवी और बावन बूटी कला को पहचान दिलाने वाले कपिलदेव प्रसाद शामिल हैं। 

विज्ञापन
Padma Shri Award: Anand Kumar, Subhadra Devi and Kapil Dev Prasad were honored by Padma Shri, President
सुपर थर्टी के संस्थापक आनंद कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के तीन शख्सियत को पद्मश्री सम्मान मिला है। इनमें सुपर-30 के संस्थापक आनंद कुमार, पेपरमेसी आर्टी में उत्कृष्ट योगदान देने वाली सुभद्रा देवी और बावन बूटी कला को पहचान दिलाने वाले कपिलदेव प्रसाद शामिल हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने PM मोदी समेत अन्य कई गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में इन्हें पद्मश्री सम्मान से नवाजा।पद्म श्री से सम्मानित होने की घोषणा  25 जनवरी को की गई थी।

विज्ञापन


बच्चों के लिए संघर्ष करने वाले शिक्षकों को किया डेडिकेटेड
आनंद कुमार ने 2002 में सुपर 30 की स्थापना की थी जिसमें प्रत्येक वर्ष 30 गरीब मेधावी बच्चों का चयन कर वह उन्हें मुफ्त में IIT की नौकरी के लिए तैयारी करवाते हैं। तैयारी के साथ साथ उन बच्चों के रहने, खाने और पढाई के लिए कॉपी और किताबों की व्यवस्था भी वहां व्यवस्था है। आनंद कुमार ने इस सम्मान को ग्रहण करते हुए कहा कि यह पुरस्कार यह एक संघर्ष को पहचान और उसे दी जा रही प्रतिष्ठा है, इसलिए संघर्ष के साथी परिवारजनों को मुझसे ज्यादा इस प्रतिष्ठापूर्ण अवसर का इंतजार है। उन्होंने कहा कि मैं यह सम्मान उन शिक्षकों को डेडिकेट करना चाहता हूं जो वर्तमान में रात-दिन विद्यार्थियों का भविष्य संवारने में लगे रहते हैं। वह अपने इस उपलब्धी का श्रेय अपने सहयोगियों और परिवार के सदस्यों को दिया है। 

विज्ञापन

Padma Shri Award: Anand Kumar, Subhadra Devi and Kapil Dev Prasad were honored by Padma Shri, President
कपिलदेव प्रसाद - फोटो : अमर उजाला

कपिल देव प्रसाद को पद्म श्री का सम्मान उनके 52 बूटी कला को एक पहचान देने के दी गई है। वह 15 साल की उम्र से ही 52 बूटी कला से जुड़े हुए हैं। कपिल देव प्रसाद ने अपने 55 सालों से बुनकारी का काम करते हुए अब तक कई लोगों को इसकी ट्रेनिंग दे चुके हैं। वह आज भी लोगों को 52 बूटी कला की ट्रेनिंग दे रहे हैं। 52 बूटी कला से उनके द्वारा निर्मित साड़ियां आज भी लोगों काफी पसंद करते हैं।  

Padma Shri Award: Anand Kumar, Subhadra Devi and Kapil Dev Prasad were honored by Padma Shri, President
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सम्मान ग्रहण करते हुए सुभद्रा देवी - फोटो : अमर उजाला

मधुबनी की पेपर मेसी आर्ट की वयोवृद्ध साधिका सुभद्रा देवी को भी पेपर मेसी आर्ट कला के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए पद्मश्री सम्मान दिया गया। वह पेपर मेशी आर्टिस्ट हैं।  पेपरमेसी मूल रूप से जम्मू-कश्मीर की कला के रूप में प्रसिद्ध है, लेकिन सुभद्रा देवी बचपन में इस कला से खेला करती थीं। अब जब पहली बार इस कला को बढ़ावा देने वाले किसी कलाकार के नाम पद्मश्री की घोषणा हुई तो कला और फिल्म समीक्षक विनोद अनुपम ने भी इस कला और कलाकार दोनों की जमकर तारीफ की।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed