फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Osama shahab will take over th Political Legacy of Shahabuddin

बिहार: शहाबुद्दीन की राजनीतिक विरासत संभालेंगे ओसामा शहाब! राजद से नाराजगी के बाद अन्य दलों से मिला न्यौता

Fri, 11 Jun 2021 01:12 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवान Published by: देव कश्यप Updated Fri, 11 Jun 2021 01:12 AM IST
सार

राजद के बाहुबली सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के निधन के बाद से उनकी राजनीतिक विरासत को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। लालू परिवार के रवैये के प्रति समर्थकों में नाराजगी है। ऐसे में मौका देखकर शहाबुद्दीन परिवार को अन्य राजनीतिक दलों के नेता पार्टी में शामिल होने की न्यौता दें रहे हैं।

विज्ञापन
Osama shahab will take over th Political Legacy of Shahabuddin
मोहम्मद शहाबुद्दीन और उनकी पत्नी हिना शहाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजद के बाहुबली नेता और सिवान संसदीय क्षेत्र से सांसद रह चुके मोहम्मद शहाबुद्दीन की मौत के बाद उनके राजनीतिक विरासत को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। शहाबुद्दीन का चालीसवां समाप्त होने के बाद सभी की नजर पूर्व सांसद के परिवार पर है कि अब वे राजनीति को लेकर क्या कदम उठाएंगे। शहाबुद्दीन की राजनीतिक विरासत का उत्तराधिकारी कौन होगा? उनके इसी फैसले के ऊपर शहाबुद्दीन समर्थकों और बिहार के कई अन्य नेताओं की नजरें टिकी हुईं हैं।

विज्ञापन

 

बेटे ओसामा शहाब पर सबकी नजरें
सूत्रों की मानें तो दिवंगत नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब जल्द गृह जिले सिवान समेत बिहार के अन्य जिलों का दौरा शुरू सकते हैं। इनमें गोपालगंज और छपरा जिले की संभावना अधिक है। सूत्रों के मुताबिक, दौरा कर ओसामा राय मशविरा करेंगे, जिसके बाद वे फैसला करेंगे कि आगे क्या करना है।

विज्ञापन

 

गौर करने वाली बात है कि शहाबुद्दीन के निधन के बाद से कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। लालू परिवार के रवैये के प्रति समर्थकों में नाराजगी है। ऐसे में मौका देखकर शहाबुद्दीन परिवार को अन्य राजनीतिक दलों के नेता पार्टी में शामिल होने की न्यौता दें रहे हैं, लेकिन इस संबंध में परिवार की तरफ से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। ऐसे में सबकी निगाहें शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब और बेटे ओसामा शहाब पर टिकी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

बिहार में बदलाव की जरूरत
वहीं, कई समर्थकों ने बताया कि शहाबुद्दीन का परिवार जो भी निर्णय लेगा, वो उनके साथ हैं। अब वो समय आ गया है जब बिहार में बड़े बदलाव की जरूरत है। बदलाव के बाद ही बिहार विकास होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed