फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Opposition to the new teacher manual in Bihar, teachers union protested on the road, BPSC, teacher recruitment

Bihar : नई शिक्षक नियमावली के विरोध में सड़क पर उतरा शिक्षक संघ, 60 हजार से अधिक पद खाली, नियम में संशोधन करे

Sat, 20 May 2023 07:44 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 20 May 2023 07:44 PM IST
सार

सरकार के बनाए गए नियमावली के खिलाफ सड़क पर न उतरने की सरकारी चेतावनी के बाद भी नई शिक्षक नियमावली के विरोध में माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षक अभ्यर्थी और नियोजित शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन किया। इनकी मांग है कि सरकार इसमें कुछ सुधार करे। 

विज्ञापन
Opposition to the new teacher manual in Bihar, teachers union protested on the road, BPSC, teacher recruitment
पटना समेत पूरे बिहार में सड़क पर उतरे शिक्षक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकार के बनाए गए नियमावली के खिलाफ सड़क पर न उतरने की सरकारी चेतावनी के बाद भी नई शिक्षक नियमावली के विरोध में माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षक अभ्यर्थी और नियोजित शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन किया। इनलोगों ने  सरकार और सरकार के नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इनका कहना है कि सरकार के पूरे नियमावली का हम विरोध नहीं करते, हमारी मांग बस इतनी है कि सरकार इसमें कुछ सुधार करे।

विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षक संघ इस बात का कर रही विरोध
आन्दोलन कर रहे माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह का कहना है कि हमलोगों ने आज 9 प्रमंडल में सरकार के खिलाफ आन्दोलन करते हुए सभी प्रमंडल के कमिश्नरों को विज्ञप्ति सौंपा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने 10 अप्रैल को अध्यापक नियमावली 2023 को लागु किया है। उसके कुछ ऐसे धाराएं हैं जिनका हमलोग विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि हम पूरे नियमावली का विरोध नहीं करते क्यों कि उस नियमावली में कुछ अच्छी बातें भी हैं जिसकी मांग हमलोग पहले से भी मांग कर रहे थे लेकिन साथ ही उसमें कुछ ऐसी भी धाराएँ हैं जिसका शिक्षक विरोध कर रहे हैं। जो पहले से काम कर रहे हैं उनके साथ ऐसा करना अन्याय है, इसलिए हम उन धाराओं के वापसी की मांग कर रहे हैं।  

विज्ञापन

Opposition to the new teacher manual in Bihar, teachers union protested on the road, BPSC, teacher recruitment
राष्ट्रीय छात्र एकता मंच के अध्यक्ष छात्र नेता दिलीप कुमार - फोटो : अमर उजाला
यह है मांग
राष्ट्रीय छात्र एकता मंच के अध्यक्ष छात्र नेता दिलीप कुमार का कहना है कि हमने बिहार सरकार से यह मांग किया है कि 6-8 वर्ग के लिए सभी रिक्त पदों पर वैकेंसी निकाली जाए, एपियरिंग मे फॉर्म भरने का मौका दिया जाए, शिक्षकों को ग्रेड पे दिया जाए और नियोजित शिक्षकों एवं नये शिक्षकों की बहाली के लिए परीक्षा अलग - अलग लिए जायें।

नियमावली का स्वागत है लेकिन संशोधन भी जरुरी
इस संबंध में दिलीप कुमार का कहना है कि नई शिक्षक नियमावली का हम स्वागत करते हैं लेकिन इसके साथ ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए यह आवश्यक है लेकिन इसमे कुछ संशोधन की किये जाएं।

 

Opposition to the new teacher manual in Bihar, teachers union protested on the road, BPSC, teacher recruitment
प्रदर्शन करते माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह - फोटो : अमर उजाला
सरकार इस बात पर करे विचार
दिलीप कुमार ने कहा कि 6-8 के लिए अभ्यर्थियों की संख्या अधिक है लेकिन कोई रिक्ति BPSC को नही भेजी गई है जबकि साठ हजार से अधिक पद इसमे खाली है। दूसरी बात यह है कि जब बीपीएससी के माध्यम से शिक्षक बहाली हो रही है तो ग्रेड पे भी मिलना चाहिए ताकि शिक्षकों को उचित सम्मान मिल सके। तीसरी बात कि बिहार मे आर्ट्स विषयों के लिए 2011 के बाद STET परीक्षा नही हुई है। चौथी बात कि नियोजित शिक्षकों और नये शिक्षक बहाली के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा अलग-अलग लिया जाए। नियोजित शिक्षकों को बिना शर्त राज्यकर्मी का दर्जा दिया जाए। उसके बाद नियोजित शिक्षकों की परीक्षा ली जाए। जो पास कर जाएं उन्हें शैक्षणिक कार्य की जिम्मेदारी दी जाए और जो तीन बार मे भी पास नही कर पाएंगे उन्हें गैर शैक्षणिक कार्य मे लगाया जाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed