बिहार: तेजस्वी की 'बेरोजगारी हटाओ यात्रा' पर दो फाड़ हुई जेडीयू, हाईटेक बस पर विवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में इसी साल अक्तूबर में विधानसभा चुनाव होने है, लेकिन राजनीतिक पार्टियों के बीच चुनावी सरगर्मी अभी से शुरू हो गई है। राजद नेता तेजस्वी यादव की बेरोजगारी यात्रा पर अब जेडीयू दो फाड़ होती नजर आ रही है।
15 साल तक लगातार सत्ता पर काबिज रहने के बाद पिछले 15 सालों से सत्ता में वापसी का इंतजार कर रही राजद ने नीतीश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राजद नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 23 फरवरी से बेरोजगारी हटाओ यात्रा शुरू करने जा रहे हैं, लेकिन यात्रा से पहले ही राजनीति शुरू हो गई है।
दरअसल, यात्रा में इस्तेमाल किए जाने वाले हाईटेक बस पर विवाद शुरू हो गया है। जनसंपर्क विभाग के मंत्री नीरज कुमार ने पहले इस बस को लेकर तेजस्वी यादव के ऊपर आर्थिक जालसाजी का आरोप लगाया और अब पोस्टर के जरिए जेडीयू ने इस मुद्दे को और हवा दी है। वहीं जेडीयू के एमएलसी जावेद इकबाल अंसारी ने इस यात्रा का समर्थन कर सबको चौंका दिया है।
जावेद इकबाल अंसारी ने कहा कि विपक्षी नेता 'बेरोजगारी हटाओ यात्रा' निकाल रहे हैं। पिछले 10-15 वर्षों में बेरोजगारी के कारण बिहार से पलायन बढ़ा है, लोग दूसरे राज्यों में काम करने के लिए जाते हैं, लेकिन अपमानित होते हैं। जो भी युवाओं के भविष्य के लिए सड़कों पर उतरता है, उसकी सराहना की जानी चाहिए।
Javed Iqbal Ansari,JD(U) MLC: Opposition leaders are taking out 'Berojgari Hatao Yatra'. Migration from Bihar due to unemployment has increased in last 10-15 yrs,people go to other states to work but get insulted. Anyone who hits streets for future of youth should be appreciated. pic.twitter.com/3BXHpPJGSv
— ANI (@ANI) February 17, 2020
इसके साथ ही जेडीयू विधायक अमरनाथ गामी ने भी तेजस्वी की यात्रा को दबी जुबान से सही ठहराते हुए कहा कि बिहार में बेरोजगारी है, अन्यथा कोई पलायन नहीं करता। तेजस्वी जी 'बेरोजगारी हटाओ यात्रा' निकाल रहे हैं, लेकिन इस यात्रा में वह अकेले हैं कोई उनकी मदद नहीं करेगा। केंद्र सरकार की मदद के बिना बेरोजगारी दूर करना संभव नहीं है। अबतक किसी भी सरकार ने बिहार में बेरोजगारी पर ध्यान नहीं दिया है।
Amarnath Gami,JD(U) MLA: There's unemployment in Bihar otherwise there would've been no migration.Tejashwi ji is taking out 'Berojgari Hatao Yatra' but that alone won't help. Not possible to remove unemployment without centre's help. No Bihar govt worked focussing on unemployment pic.twitter.com/VtuRizEPak
— ANI (@ANI) February 17, 2020
वहीं, इस मुद्दे पर बोलते हुए जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि एक व्यक्ति द्वारा समर्थन करने का कोई अर्थ नहीं है। यह केवल कुछ लोक-प्रसिद्धि हासिल करने की एक रणनीति है। अब जब वे अपनी राजनीतिक जमीन खो रहे हैं। जब जनता का समर्थन कम हो जाता है तो लोग इस तरह के कदम उठाते हैं। यह हमें बिल्कुल प्रभावित करने वाला नहीं है।
JD(U) Bihar state president Vashishtha Narayan Singh: There's no meaning behind the support by one individual. It's just a tactic to gain some publicity,now that they're losing their ground. When public support goes down people take such steps.This isn't going to affect us at all https://t.co/lAaRYSDCRr pic.twitter.com/leVkaKeKnA
— ANI (@ANI) February 17, 2020