फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   One killed, another seriously injured in tractor-bike collision in Bettiah

Bihar Accident: बेतिया में ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 27 Apr 2023 01:17 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Thu, 27 Apr 2023 01:17 PM IST
सार

घायल जितेंद्र भगत ने बताया कि वह दोनों बेतिया के सहोदरा से सेंटरिंग का काम कर अपने घर वापस जा रहे थे। इसी दौरान चनपटिया थाना के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे अरविंद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि वह खुद गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
One killed, another seriously injured in tractor-bike collision in Bettiah
चनपटिया थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेतिया में बुधवार देर शाम को बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। जबकि बाइक पर पीछे बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल अस्पताल में चल रहा है। घटना जिले के बेतिया-चनपटिया मुख्य मार्ग स्थित चनपटिया थाना के पास की है।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चनपटिया में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उसे बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुरुवार सुबह बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल अस्पताल भेज दिया। फिर मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन


थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के मलाही थाना क्षेत्र के भरवलिया तिवारी टोला गांव निवासी रामदेव तिवारी के बेटे अरविंद कुमार तिवारी (45) के रूप में हुई है। वहीं, घायल की पहचान बेतिया के नौतन थाना क्षेत्र के धूमनगर गांव निवासी आत्मा भगत के बेटे जितेंद्र भगत (35) के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल अस्पताल है। मामले में ट्रैक्टर और उसके चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल जितेंद्र भगत ने बताया कि वह दोनों बेतिया के सहोदरा से सेंटरिंग का काम कर अपने घर वापस जा रहे थे। इसी दौरान चनपटिया थाना के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे अरविंद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि वह खुद गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed