{"_id":"65969d283dc9a75a00061f7b","slug":"one-died-due-to-tractor-overturning-in-samastipur-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Samastipur: ट्रैक्टर पलटने से एक की मौत, दो गंभीर, नाजुक स्थिति में भेजा गया डीएमसीएच, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Samastipur: ट्रैक्टर पलटने से एक की मौत, दो गंभीर, नाजुक स्थिति में भेजा गया डीएमसीएच, परिजनों में कोहराम
Thu, 04 Jan 2024 05:27 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 04 Jan 2024 05:27 PM IST
सार
Samastipur: जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे का दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां मजदूरों को लेकर जा रही एक ट्रैक्टर पलट गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया।
विज्ञापन
ट्रैक्टर पलटने से एक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गंगौली गांव में गुरुवार दोपहर मजदूरों को लेकर जा रही एक ट्रैक्टर पलट गई। इस घटना में ट्रैक्टर पर सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। शोर होने पर जुटे लोगों ने सभी लोगों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया।
विज्ञापन
मृतक युवक वारिसनगर थाना क्षेत्र के ही बरियारपुर गांव के सटहू पासवान का पुत्र संजय पासवान 35 वर्ष बताया गया है। जबकि जख्मी इसी गांव का शिव चंद्र पासवान और सनोज कुमार बताया गया है, जिसे परिवार के लोग डीएमसीएच ले गए। घटना के संबंध में बताया गया है कि वारिसनगर थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव से तीनों लोग एक ही ट्रैक्टर पर सवार होकर गंगौली चौर में गेहूं के खेत में पटवन करने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
परिजनों में मचा कोहराम
इसी दौरान ट्रैक्टर और संतुलित होकर पलट गया, जिसमें तीनों दब गए। बाद में जुटे लोगों ने तीनों को ट्रैक्टर के नीचे से निकालकर सदर अस्पताल लाया। जहां डॉक्टर ने संजय को मृत्यु घोषित कर दिया, जबकि शिवचंद्र और सनोज की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे डीएमसीएच रेफर किया गया। उधर, इस घटना की सूचना के बाद पारिवारिक सदस्यों के बीच कोहरा मच गया। बड़ी संख्या में लोग सदर अस्पताल पहुंच गए। उधर, मौके पर पहुंची वारिसनगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ने क्या कहा
वारिसनगर थाना अध्यक्ष निरंजन कुमार ने कहा कि घटना की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया है, दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। घटना को लेकर एक प्राथमिक की दर्ज कराई जा रही है।