फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   one day before pm narendra modi birthday, amit shah in mithila, bihari asked pm about darbhanga aiims in delhi

Narendra Modi : मेट्रो यात्रा में पीएम मोदी के बगल में बैठे बिहारी शख्स ने क्या कह दिया; सुर्खियों में वह बात

Sun, 17 Sep 2023 08:31 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 17 Sep 2023 08:31 PM IST
सार

Bihar News : प्रधानमंत्री के बगल में आम आदमी को बैठने का मौका मिले तो अमूमन वह सुध-बुध खो बैठता है, लेकिन बिहार के इस शख्स ने दिल्ली मेट्रो में यह मौका मिलने पर खुद को संभाला और ऐसी बात कर दी कि पीएम नरेंद्र मोदी भी हक्काबक्का रह गए।

विज्ञापन
one day before pm narendra modi birthday, amit shah in mithila, bihari asked pm about darbhanga aiims in delhi
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मेट्रो ट्रेन में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यकीन नहीं हुआ लेकिन यह हकीकत था। मेरे पास की सीट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी सफ़र कर रहे थे। उन्हें पास में बैठा देख मैं काफी खुश हो रहा था। धीरे धीरे उनसे बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और फिर मैंने वह सवाल उनसे पूछ ही लिया जो आज बिहार के चुनावी मुद्दों में से एक है। इस बात की जानकारी दरभंगा जिला के केवटी प्रखंड अंतर्गत रामपुर गांव के रहने वाले राम बहादुर शाह ने दी। उन्होंने प्रधानमंत्री जी से पूछा कि दरभंगा में एम्स का निर्माण कब होगा?

विज्ञापन


विज्ञापन


मेट्रो ट्रेन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से ऐसे हो गई मुलाक़ात 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर के फेज-1 का उद्घाटन करने के लिए द्वारका की यात्रा मेट्रो से करने के दौरान लोगों से बातचीत की। इसी क्रम में दरभंगा के केवटी प्रखंड क्षेत्र के रामपुर गांव के रहने वाले राम बहादुर शाह से हो गयी। मुलाकात की उन्होंने तस्वीर दिखाते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली में बेटा रहता है, उसी से मिलने मैं वहां गया था और आज दिल्ली से दरभंगा आने के लिए एयरपोर्ट पर आने के क्रम में मेट्रो में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुकालात हो गई। राम बहादुर शाह ने कहा कि मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था। प्रधानमंत्री से मिल कर आज वह काफी खुश दिखे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed