{"_id":"5e49ae478ebc3ee5e86a5449","slug":"on-valentine-day-the-girl-family-called-her-classmate-and-killed-her","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहारः वेलेंटाइन डे के दिन छात्रा के परिजनों ने उसके सहपाठी छात्र को घर बुलाकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहारः वेलेंटाइन डे के दिन छात्रा के परिजनों ने उसके सहपाठी छात्र को घर बुलाकर की हत्या
Mon, 17 Feb 2020 02:34 AM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, आरा
पीटीआई, आरा
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 17 Feb 2020 02:34 AM IST
सार
बिहार के भोजपुर जिले के आयर थानाक्षेत्र में एक लड़की के परिजनों द्वारा ‘वेलेंटाइन डे’ के दिन उसके सहपाठी की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि छात्र (15) के शव को रविवार को बरामद कर पोस्टमार्टम जिला मुख्यालय आरा स्थित सदर अस्पताल में कराया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस के मुताबिक छात्र और उसकी साथी छात्रा नौवीं कक्षा में पढ़ते थे। उन्होंने बताया कि छात्र वेलेंटाइन डे के दिन से ही लापता था, परिजनों ने खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाने पर इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 14 फरवरी को छात्रा ने उसे फोन कर अपने घर पर बुलाया था जहां पहुंचने पर छात्रा के परिजनों ने छात्र की पिटाई की और उसकी गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को बोरे में डाल कर नहर में फेंक दिया।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि पुलिस ने जब उसकी सहपाठी और उसके परिजनों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने अपना अपराध कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह गांव की एक नहर से शव को बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में छात्रा के माता-पिता सहित परिवार के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन