{"_id":"61c6f5ad8c7fa515467f78aa","slug":"omicron-nitish-kumar-says-night-curfew-will-not-be-imposed-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Omicron: नीतीश कुमार बोले- बिहार में फिलहाल नहीं लगाया जाएगा रात्रि कर्फ्यू, गाइडलाइन होगी सख्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Omicron: नीतीश कुमार बोले- बिहार में फिलहाल नहीं लगाया जाएगा रात्रि कर्फ्यू, गाइडलाइन होगी सख्त
Sat, 25 Dec 2021 04:12 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 25 Dec 2021 04:12 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने कहा है कि बिहार की स्थिति बाकी राज्यों से बेहतर है। यहां रात्रि कर्फ्यू लगाने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री, बिहार
- फोटो : ANI
विस्तार
कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को देखते हुए केंद्र ने सभी राज्यों को पत्र लिखकर अलर्ट किया है। महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश ने रात्रि कर्फ्यू की घोषणा भी कर दी है। वहीं, बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने रात्रि कर्फ्यू की संभावनाओं पर विराम लगाते हुए साफ किया है कि बिहार में फिलहाल रात्रि कर्फ्यू की कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
बिहार की स्थिति बाकी राज्यों से बेहतर
मुख्यमंत्री ने कहा है कि बिहार की स्थिति बाकी राज्यों से बेहतर है। यहां रात्रि कर्फ्यू लगाने की जरूरत नहीं है। नीतीश कुमार ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनकी प्रतिमा के माल्यार्पण करने के कार्यक्रम में यह बातें कही थीं।
विज्ञापन
ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को लेकर पिछले दिनों नीतीश कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के मंत्री और तमाम अधिकारियों ने इससे निपटने को लेकर समीक्षा की थी। इसमें चर्चा की गई थी कि किस तरह से लोगों को कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से बचाया जा सके।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सरकार की तरफ से फिलहाल न लॉकडाउन और न ही कर्फ्यू लगाया जाएगा। कोरोना गाइडलाइन को और सख्त किया जाएगा। बिहार सरकार नए कोरोना वैरिएंट को देखते हुए गाइडलाइन तैयार करेगी। फिलहाल ओमिक्रॉन की समीक्षा की जा रही है और इसके बाद ही गाइडलाइन को अंतिम रूप दिया जाएगा।