{"_id":"6596a1e9720e7f61ab04b024","slug":"old-man-injured-in-fight-in-gopalganj-dies-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gopalganj: मारपीट में घायल वृद्ध की मौत, लोगों ने जताया रोष, पुलिस ने कार्रवाई करते दो को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gopalganj: मारपीट में घायल वृद्ध की मौत, लोगों ने जताया रोष, पुलिस ने कार्रवाई करते दो को किया गिरफ्तार
Thu, 04 Jan 2024 05:47 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 04 Jan 2024 05:47 PM IST
सार
Gopalganj: गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में मंगलवार की दोपहर हुई मारपीट में घायल वृद्ध की मौत गुरुवार के सुबह करीब 11 बजे इलाज के दौरान हो गई। मृतक भगवानपुर गांव निवासी 65 वर्षीय बिजली तुरहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए कटेया पुलिस ने हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया।
विज्ञापन
मारपीट में घायल वृद्ध की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
घटना के संबंध में बताया जाता है कि 7 दिसंबर को भगवानपुर गांव में रामनाथ तुरहा व मुखलाल तुरहा के बीच जमीनी विवाद को लेकर जमकर मारपीट हो गई। जिसमें रामनाथ तुरहा ने मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराते हुए अपने ही पट्टीदार बिजली तुरहा, मुखलाल तुरहा, अच्छे लाल तुरहा सहित 16 लोगों को नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया था।
विज्ञापन
2 जनवरी को फिर हुई मारपीट
वहीं दूसरे पक्ष के मुखलाल तुरहा ने नरेश शाह, गूगली शाह, लक्ष्मण शाह, रेनू शाह, शिवनाथ शाह सहित 13 लोगों पर नामजद प्राथमिक की दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता लेते हुए एक पक्ष के रामनाथ शाह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अभी मामले में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही थी, कि 2 जनवरी मंगलवार को फिर एक बार दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई।
विज्ञापन
पुलिस दल ने की छापेमारी
जिसमें मुखलाल तुरहा के पक्ष के आठ लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। सभी का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। इसी दौरान गुरुवार की सुबह 65 वर्षीय बिजली तुरहा की मौत इलाज के दौरान हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कटेया थानाध्यक्ष छोटन कुमार, एसआई जितेंद्र कुमार,एसआई आलोक गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस दल ने छापेमारी कर नरेश शाह और गुगली शाह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सैकड़ों लोग इकट्ठा
पुलिस ने बताया कि हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोग गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य की गिरफ्तारी की लिए छापेमारी की जा रही है। इधर घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना की सूचना के बाद आसपास के सैकड़ों लोग देखने के लिए उमड़ पड़े।