फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Modi wooing voters by local language

वोटरों की नब्ज पहचान, मोदी कर रहे स्थानीय भाषा का भरपूर प्रयोग

Thu, 29 Oct 2015 08:48 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिहार
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिहार Updated Thu, 29 Oct 2015 08:48 AM IST
विज्ञापन
Modi wooing voters by local language

पहली बार सीतामढ़ी आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता की नब्ज भलीभांति समझते हैं। इसलिए तो मंच पर आते ही उन्होंने स्थानीय मैथिली भाषा में कहा कि सीतामढ़ी के पावन धरती के प्रणाम करई छी।

विज्ञापन


सीतामढ़ी में मोदी का जबरदस्त क्रेज दिखा। डुमरा हवाई अड्डे पीएम मोदी की रैली थी। लोग यहां पांच से सात किलोमीटर तक पैदल चलकर आए थे। प्रधानमंत्री अपने करिश्मे को कैश कराने में माहिर हैं।
विज्ञापन


इसका नजराना यहां भी दिखा। क्षेत्र में दलित-महादलित वोटरों की अच्छी संख्या को देखते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘मेरे लिए मां जानकी की धरती पर आना दोहरे सौभाग्य की बात है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज ही महर्षि वाल्मीकि जयंती भी है। मोदी ने खचाखच भरे डुमरा हवाई अड्डा मैदान में क्षेत्र की जनता के मां जानकी से लगाव को कैश कराने में भी देरी नहीं की।

उन्होंने कहा कि राम-जानकी पथ को फोर लेन और रामायण सर्किल से सीतामढ़ी को जोड़ने की व्यवस्था की गई है। बता दें कि इससे सीतामढ़ी सीधे अयोध्या से जुड़ जाएगा।

मोदी का करिश्मा कायम

Modi wooing voters by local language

सभा में भारी मात्रा में युवाओं की जूदगी को भांपते हुए उन्होंने शिक्षा-बेरोजगारी जैसे मुद्दे भी उठाए। कंप्यूटर-विकास और इक्कीसवीं सदी में बिहार को ले जाने जैसी बातों को लेकर उन्होंने जमकर तालियां बटोरीं।

इस दौरान उन्होंने खुद को विकास पुरुष और नीतिश-लालू को अवसरवादी व बिहार को अठारहवीं सदी में धकेल देने वाला बताया। सीतामढ़ी से स्थानीय भाजपा प्रत्याशी और पूर्व पर्यटन मंत्री सुनील कुमार पिंटू के निर्दलीय कुशवाहा प्रत्याशी से मुश्किल में पड़ने के कारण केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा भी मौजूद थे।

यदि रैली में जुटी भीड़ को पैमाना माना जाए, तो नरेंद्र मोदी का करिश्मा कायम है। लेकिन यह लोकसभा चुनाव की तुलना में वोटों में कितना तब्दील हो पाएगा यह तो मतपेटियों से निकले परिणाम ही बताएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed