फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   NSUI protest against university administration for recovered 101 bottles liquor from BNMU campus in Madhepura

Bihar: BNMU परिसर से बरामद हुई थी अंग्रेजी शराब की 101 बोतलें; विवि प्रशासन के खिलाफ NSUI ने किया प्रदर्शन

Tue, 11 Jul 2023 06:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 11 Jul 2023 06:29 PM IST
सार

BNMU News: एनएसयूआई जिलाध्यक्ष निशांत यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय में पिछले साल भी शराब की खाली बोतलें बरामद हुईं थी और इस बार तो हद ही हो गई। जहां से छात्रों को ज्ञान बांटा जाना चाहिए, वहां से शराब की खेप बरामद हो रही है। इस मामले में तीन दिन बीत जाने के बाद भी विवि प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की है।

विज्ञापन
NSUI protest against university administration for recovered 101 bottles liquor from BNMU campus in Madhepura
प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Liquor Ban in Bihar: बिहार के मधेपुरा के बीएन मंडल विश्वविद्यालय के परिसर में विदेशी शराब बरामद होने के बाद मंगलवार को एनएसयूआई ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। सैकड़ों छात्रों के साथ विश्वविद्यालय घूम-घूम कर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बीएनएमयू प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दरअसल, उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार रात बीएनएमयू परिसर में छापेमारी कर छह कार्टून शराब बरामद की थी। मौके से एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया था, जबकि दूसरा फरार हो गया था।

विज्ञापन


प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे एनएसयूआई जिलाध्यक्ष निशांत यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय में पिछले साल भी शराब की खाली बोतलें बरामद हुईं थी और इस बार तो हद ही हो गई। जहां से छात्रों को ज्ञान बांटा जाना चाहिए, वहां से शराब की खेप बरामद हो रही है। विश्वविद्यालय कर्मचारी के बेटे को शराब मामले में अरेस्ट भी किया गया है। लेकिन इस मामले में तीन दिन बीत जाने के बाद भी विवि प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने कहा कि अगर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी तो एनएसयूआई उग्र आंदोलन को बाध्य हो जाएगा।
विज्ञापन


उत्पाद अधीक्षक सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि शनिवार रात गुप्त सूचना के आधार पर बीएनएमयू परिसर में की गई छापेमारी में छह कार्टून में 101 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। मामले में कर्मचारी जयकृष्ण यादव के बेटे राजीव कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जबकि दूसरा बेटा राजेश कुमार फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed