{"_id":"5da2027a8ebc3e93b65d6098","slug":"now-bjp-union-minister-giriraj-singh-will-be-seen-in-the-film-haan-main-giriraj-hoon","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब फिल्म में नजर आएंगे भाजपा के केंद्रीय मंत्री ...हां मैं गिरिराज हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब फिल्म में नजर आएंगे भाजपा के केंद्रीय मंत्री ...हां मैं गिरिराज हूं
Sat, 12 Oct 2019 10:26 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 12 Oct 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
गिरिराज सिंह के फिल्म का पोस्टर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमेशा अपने बयानों से विवादों में रहनेवाले भाजपा नेता गिरिराज सिंह फिर से एक बार सुर्खियों में हैं। दरअसल चर्चा उनकी आनेवाली लघु फिल्म को लेकर है। केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी विकास राज्य मंत्री गिरिराज सिंह अब फिल्म में भी अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे।
विज्ञापन
दिनकर फिल्म प्रोडक्शन ने सोशल मीडिया पर उनके नाम पर बनने वाली फिल्म का पोस्टर जारी किया है। फिल्म का नाम है- 'हर गरीब-जरूरतमंद की आवाज हूं, हां मैं गिरिराज हूं।' पोस्टर पर उनके बड़े-बड़े कट-आउट वाले फोटो लगे हुए हैं।
विज्ञापन
गिरिराज सिंह को इस फिल्म में हर गरीब और जरूरतमंद की आवाज बताया गया है। दिनकर फिल्म प्रोडक्शन की पहली फिल्म चौहर के नायक अमिय कश्यप ने कहा कि गिरिराज सिंह जैसी राजनीतिक हस्तियों पर फिल्म का निर्माण होना अच्छी बात है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 15 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय आ रहे हैं। उनके आने के बाद फिल्म के साथ अन्य विषयों पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि फिल्म में किनकी क्या भूमिका होगी, कौन-कौन कलाकार होंगे, इस पर अभी चर्चा नहीं हुई है।
उन्होंने कहा कि मध्यम वर्ग में जन्म लेने वाले गिरिराज सिंह के जीवन से जुड़ी कहानियों से युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री के पीए सोनू ने कहा कि अभी उन्हें फिल्म के संबंध में पूरी जानकारी नहीं है। सोशल मीडिया पर बस पोस्टर ही देखा है।