फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Notorious Naxalite Saravan Mandal arrested in SSB raid in jamui, Khaira block office blown up

Bihar News : कुख्यात नक्सली SSB की छापेमारी में गिरफ्तार; खैरा प्रखंड कार्यालय को उड़ाने का है मुख्य आरोपी

Sat, 12 Aug 2023 07:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 12 Aug 2023 07:39 PM IST
सार

Bihar News: 16वीं बटालियन के एसएसबी कमांडेड मनीष कुमार ने बताया कि कुख्यात नक्सली सरवन मंडल को गढ़टांड जंगल से छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ खैरा और चरका पत्थर सहित कई थानों में नक्सली और आपराधिक कांड दर्ज हैं।

विज्ञापन
Notorious Naxalite Saravan Mandal arrested in SSB raid in jamui, Khaira block office blown up
एसएसबी जवानों की गिरफ्त में कुख्यात नक्सली सरवन मंडल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के जमुई में गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी के जवानों ने एक कुख्यात नक्सली को चरका पत्थर थाना क्षेत्र के गढ़टांड जंगल से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली पर खैरा प्रखंड कार्यालय को डायनामाइट लगाकर उड़ाने का भी आरोप है। गिरफ्तार नक्सली की पहचान चरका पत्थर थाना क्षेत्र के गढ़टांड निवासी सरवन मंडल के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जमुई जिले को नक्सल मुक्त बनाने के लिए नक्सलियों के खिलाफ एसपी शौर्य सुमन के निर्देश पर एसएसबी 16वीं बटालियन द्वारा छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी सिलसिले में एसपी शौर्य सुमन को गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात नक्सली सरवन मंडल अपने कुछ सहयोगियों के साथ अपने गांव का आया हुआ है। उसके बाद शनिवार को चरका पत्थर एसएसबी 16वीं बटालियन के सहायक कमांडेंट आशीष वैष्णव और थानाध्यक्ष अभिनंदन कुमार के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान कुख्यात नक्सली सरवन मंडल को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


गिरफ्तार नक्सली कमांडर सरवन मंडल के खिलाफ नक्सल मामलों के अलावा 2012 में खैरा प्रखंड कार्यालय में डायनामाइट लगाकर उड़ा देने का भी आरोप है। वहीं, पुलिस को नक्सली सरवन मंडल की कई सालों से तलाश थी। इधर, गिरफ्तारी की पुष्टि 16वीं बटालियन के एसएसबी कमांडेड मनीष कुमार ने की। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सली सरवन मंडल के खिलाफ खैरा और चरका पत्थर सहित कई थानों में नक्सली और आपराधिक कांड दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed