फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nitish kumar made distance from the by-election

Bihar Politics: नीतीश कुमार ने उपचुनाव से बनाई दूरी, नतीजा के बाद हो सकता है खेला

Mon, 31 Oct 2022 06:19 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, पटना
एजेंसी, पटना Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 31 Oct 2022 06:19 AM IST
सार

बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों में से 240 पर विधायक हैं। सबसे अधिक 78 विधायक राजद के हैं। भाजपा के खाते में 77 तो जदयू के पास 45 विधायक हैं।

विज्ञापन
Nitish kumar made distance from the by-election
Bihar CM Nitish Kumar - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिहार में उपचुनाव के रिजल्ट के बाद खेला हो सकता है। नीतीश कुमार ने मोकामा और गोपालगंज उपचुनाव से दूरी बना ली है। दोनों सीटों पर राजद के प्रत्याशी खड़े हैं। मोकामा से पूर्व विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी मैदान में हैं तो गोपालगंज से राजद के मोहन प्रसाद गुप्ता प्रत्याशी हैं। तीसरी सीट मुजफ्फरपुर की कुंढ़नी भी खाली हो चुकी है। इस पर भी राजद के उम्मीदवार होंगे।

विज्ञापन


बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों में से 240 पर विधायक हैं। सबसे अधिक 78 विधायक राजद के हैं। भाजपा के खाते में 77 तो जदयू के पास 45 विधायक हैं। कांग्रेस के 19 और वाम दलों के 16 विधायक हैं। तीनों सीट राजद के खाते में आ जाएंगी तो राजद बिना नीतीश कुमार के समर्थन ही सरकार बनाने की स्थिति में होगा।
विज्ञापन


राजद के खाते में मोकामा और गोपालगंज के बाद कुढ़नी सीट जाते ही राजद के कुल 81 विधायक हो जाएंगे। ऐसे में नीतीश कुमार और जदयू के बिना भी महागठबंधन के विधायकों की संख्या 122 हो जाएगी। सिर्फ राजद, कांग्रेस और वाम दलों को मिलाकर 116 सीटें होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के 4, एआईएमआईएम के एक और एक निर्दलीय विधायक राजद के साथ मिलकर सरकार बना सकते हैं। ऐसे में नीतीश भी बहुत सोच समझकर कदम उठा रहे हैं। फिलहाल हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने भी उपचुनाव के प्रचार से दूरी बना रखी है, लेकिन राजनीति संभावनाओं का खेल है। मांझी कभी भी पलट सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed