फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nitish Kumar: JDU made KC Tyagi special advisor and chief spokesperson, Lok Sabha elections, Bihar News

Nitish Kumar : जनता दल यूनाईटेड ने लौटाई केसी त्यागी की इज्जत, विशेष सलाहकार व मुख्य प्रवक्ता बनाया

Mon, 22 May 2023 04:47 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 22 May 2023 04:47 PM IST
सार

KC Tyagi JDU : राष्ट्रीय महासचिव और प्रवक्ता के पद से उन्हें मार्च महीने में हटाया गया था, तब उन्होंने कहा था कि वह पार्टी के किसी जिम्मेदारी वाले पद पर खुद काम नहीं करना चाहते हैं। अब जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें विशेष सलाहकार और मुख्य प्रवक्ता घोषित किया है।

विज्ञापन
Nitish Kumar: JDU made KC Tyagi special advisor and chief spokesperson, Lok Sabha elections, Bihar News
जदयू के विशेष सलाहकार और मुख्य प्रवक्ता प्रवक्ता केसी त्यागी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ लंबे समय तक काम कर चुके किशनचंद त्यागी को जनता दल यूनाईटेड (JDU) में एक बार फिर इज्जत के साथ पद पर वापसी हुई है। इस बार उन्हें विशेष सलाहकार बनाया गया है, लेकिन मुख्य धारा में रखने के लिए मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी दी गई है। राष्ट्रीय महासचिव और प्रवक्ता के पद से उन्हें मार्च महीने में हटाया गया था, तब उन्होंने कहा था कि वह पार्टी के किसी जिम्मेदारी वाले पद पर खुद काम नहीं करना चाहते हैं। तभी माना जा रहा था कि यह प्रतिक्रिया उन्होंने पद छीने जाने के कारण दी है, लेकिन तब जदयू की ओर से इसपर बयान नहीं दिया गया। अब जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह की ओर से ही विशेष चिट्ठी जारी कर केसी त्यागी को पुन: पार्टी में इज्जत के साथ पद दिया गया है।

विज्ञापन


मार्च में चुपके से हटाया, अब प्रचार कर वापसी...वजह यह
केसी त्यागी पिछले करीब दो दशकों से जदयू का राष्ट्रीय चेहरा थे। दिल्ली में किसी भी बात पर किसी तरह की चर्चा के लिए वह उपलब्ध रहते थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए एक तरह से दिल्ली का सारा सिस्टम उनके आसपास ही रहता था। लेकिन, मार्च में जब राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी की तो त्यागी का नाम ही गायब था। सूची पर सवाल उठे तो त्यागी ने खुद कहा कि उन्हें अब सक्रिय रूप से पार्टी में कोई जिम्मेदारी नहीं चाहिए और इसपर उन्होंने खुद ही अपील की थी। लेकिन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राष्ट्रीय राजनीति में सक्रियता को देखते हुए त्यागी को वापस लाना पार्टी के लिए एक तरह से जरूरी हो गया था। जितने चुपचाप तरीके से उन्हें पार्टी ने मुख्य धारा से हटाया था, उसके उलट उतना ही प्रचारित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने उन्हें वापस कुर्सी दी। न केवल दी, बल्कि बढ़ाकर दी।
विज्ञापन


क्या लिखा ललन सिंह ने और क्यों लिखना पड़ा...जानिए
दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों अन्य राज्यों में विपक्षी एकता के लिए दौड़भाग कर रहे हैं। कुछ हद तक सफल भी हो रहे हैं। लेकिन, मार्च में त्यागी के हटने के बाद ऐसा महसूस हो रहा था कि दिल्ली में पार्टी का सिर ही गायब हो गया है। इस बार जब कर्नाटक होते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली पहुंचे तो त्यागी से वह मिले भी। पिछली बार वह लालू प्रसाद से लेकर राहुल गांधी तक से मिलकर लौट आए थे, लेकिन इस बार प्राथमिकता के आधार पर त्यागी से भी उनकी मुलाकात हुई। उस मुलाकात के बाद अब ललन सिंह ने चिट्ठी जारी कर लिखा- “केसी त्यागी समाजवादी आंदोलन से जुड़े एक अनुभवी नेता हैं और उन्होंने माननीय पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह और माननीय बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के साथ मिलकर काम किया है, हम उनका संगठनात्मक अनुभव चाहते हैं इसलिए उन्हें पार्टी का विशेष सलाहकार और मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया है।” चिट्ठी खुद ही बयां कर रही है कि क्यों यह पंक्तियां लिखी गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed