{"_id":"5d0495868ebc3e138a2d3bc1","slug":"nitish-kumar-government-will-get-pension-from-all-60-years-old-elders-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 साल के सभी बुजुर्गों को पेंशन देने वाला पहला राज्य बना बिहार, नीतीश ने लांच की योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 साल के सभी बुजुर्गों को पेंशन देने वाला पहला राज्य बना बिहार, नीतीश ने लांच की योजना
Sat, 15 Jun 2019 12:21 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 15 Jun 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
नीतीश कुमार (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां 60 साल और उस से अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों को सरकार की तरफ से पेंशन मिलेगी। बिहार सरकार ने शुक्रवार को यूनिवर्सल ओल्ड एज पेंशन स्कीम लांच की। मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के तहत 60 साल और उस से ऊपर के सभी बुजुर्गों को 400 रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलेगी।
विज्ञापन
इस योजना का लाभ बिना किसी भेदभाव के उन सभी लोगों को मिलेगा जिन्हें अभी तक केंद्र सरकार या राज्य सरकार की तरफ से कोई पेंशन नहीं मिलती है। बता दें कि अन्य राज्यों में वृद्धावस्था पेंशन केवल बीपीएल परिवारों, एससी-एसटी, विधवा महिलाओं और विकलांगों को मिलती है।
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामाजिक कल्याण विभाग के एक कार्यक्रम में इस योजना का शुभारंभ करते हुए कहा कि इस योजना का लाभ करीब 35 से 36 लाख ऐसे बुजुर्गों को मिलेगा जो अब तक किसी योजना के तहत पेंशन नहीं पाते हैं।
विज्ञापन
नीतीश कुमार ने बताया कि पेंशन योजना से राज्य के खजाने पर 1800 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा। सीएम नीतीश ने कहा, जब मैं अक्सर गांवों का दौरा करता हूं तो कई बुजुर्ग मेरे पास आते हैं और कहते हैं कि उन्हें इसलिए पेंशन नहीं मिल पा रही है क्योंकि उनका नाम बीपीएल सूची में नहीं है।
इन परिवारों को वास्तव में पेंशन की जरूरत है। बिहार मंत्रिमंडल ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के तहत भुगतान के लिए 384 करोड़ रुपये की राशि शुक्रवार को आवंटित की।