फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nitish Kumar eyes on the Lok Sabha elections PM chair what is the meaning of Upendra Kushwaha tweet Bihar

Nitish Kumar: क्या नीतीश की नजर लोकसभा चुनाव और पीएम की कुर्सी पर, कुशवाहा के ट्वीट के मायने क्या?

Tue, 09 Aug 2022 06:25 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 09 Aug 2022 06:25 PM IST
सार

जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने एक ट्वीट कर सियासी अटकलें बढ़ा दी हैं। दरअसल, कुशवाहा के ट्वीट से लग रहा है कि नीतीश कुमार देश की राजनीति संभालने जा रहे हैं। हालांकि, अभी इसका आधिकारिक एलान होना बाकी है।

विज्ञापन
Nitish Kumar eyes on the Lok Sabha elections PM chair what is the meaning of Upendra Kushwaha tweet Bihar
बिहार में टूटा गठबंधन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिहार में भारतीय जनता पार्टी और जदयू का गठबंधन टूट गया है। सियासी जगत से लेकर आम लोगों के बीच बस यही चर्चा है कि नीतीश कुमार अब क्या करेंगे? राजनीति में उनका अगला कदम क्या होगा? क्या वे राष्ट्री राजनीति में कदम रखेंगे या उनकी नजर लोकसभा चुनाव और पीएम की कुर्सी पर है? इन सब के बीच अब जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने एक ट्वीट कर सियासी अटकलें बढ़ा दी हैं। दरअसल, कुशवाहा के ट्वीट से लग रहा है कि नीतीश कुमार देश की राजनीति संभालने जा रहे हैं। हालांकि, अभी इसका आधिकारिक एलान होना बाकी है।

विज्ञापन


पहले जानते हैं बिहार में हुआ क्या?
भाजपा और जदयू के बीच दूरी काफी दिन पहले से ही बढ़ने लगी थी। जाति आधारित जनगणना के मुद्दे पर नीतीश कुमार भाजपा से अलग-थलग नजर आए और उन्होंने विपक्षी दलों के साथ जाति आधारित जनगणना की मांग की। जानकारी के अनुसार सरकार चलाने में फ्री हैंड नहीं मिलने के अलावा नीतीश चिराग प्रकरण के बाद आरसीपी प्रकरण से भाजपा से खफा हैं। बीते कुछ महीने में नीतीश ने कई अहम बैठकों से दूरी बनाई। अंतत: आज नीतीश ने भाजपा से किनारा करते हुए इस्तीफा दे ही दिया।
विज्ञापन


जानें उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट में क्या लिखा?
दरअसल, उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि नए स्वरूप में नए गठबंधन के नेतृत्व की जवाबदेही के लिए नीतीश कुमार को बधाई। नीतीश जी आगे बढ़िए। देश आपका इंतजार कर कर रहा है। अब कुशवाहा के इस ट्वीट से यह अटकलें लगने लगीं थीें कि नीतीश कुमार बिहार के अगले मुख्यमंत्री नहीं बनने जा रहे हैं। वे देश की राजनीति में अपना कदम बढ़ाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सारी तैयारी 2024 के लिए
हालांकि, इस्तीफा सौंपने के बाद नीतीश कुमार सीधे राबड़ी देवी के आवास गए। यहां से तेजस्वी, तेज प्रताप और नीतीश एक साथ बाहर निकले और जनता दरबार पहुंचे। यहां नीतीश को महागठबंधन का नेता चुना गया। इससे यह तो साफ हो गया कि नीतीश ही बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे। नीतीश भले ही अभी सीएम बन जाएं, पर राजनीतिक विश्लेषक कहते हैं कि सारी तैयारी 2024 के लिए है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed