{"_id":"5fc013831836d4100a4714d4","slug":"nitish-kumar-elected-as-leader-of-the-house-and-tejashwi-yadav-leader-of-oppposition","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीतीश कुमार सदन नेता और तेजस्वी विरोधी दल के नेता चुने गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीतीश कुमार सदन नेता और तेजस्वी विरोधी दल के नेता चुने गए
Fri, 27 Nov 2020 02:13 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 27 Nov 2020 02:13 AM IST
विज्ञापन
नीतीश कुमार-तेजस्वी यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल के अभिभाषण समाप्त होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने सदन में सदन के नेता और विरोधी दल के नेता के नामों की घोषणा की।
विज्ञापन
उन्होंने बिहार विधानसभा की प्रक्रिया एवं कार्य संचालन नियमावली का हवाला देते हुए सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सदन का नेता और विरोधी दल के नेता के रूप में तेजस्वी यादव के नामों की घोषणा की।
विज्ञापन
सदन की कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए विस अध्यक्ष ने इस सत्र के लिए अध्याशी सदस्यों के चुने जाने से भी सदन को अवगत कराया। इस सत्र के लिए अध्यासी सदस्यों में प्रेम कुमार, हरिनारायण सिंह, अवध बिहारी चौधरी, लेसी सिंह और अशफाक आलम को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा कार्यमंत्रणा समिति के अध्यक्ष खुद विधानसभा अध्यक्ष होंगे और सदस्यों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, उप मुख्यमंत्री रेणु देवी, संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव, कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा जबकि विशेष आमंत्रित सदस्यों में महमूद आलम, राम प्रवेश राय, अख्तरुल ईमान और राजू सिंह को शामिल किया गया। बिहार विधानसभा में पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी सहित 16 जन नायकों को श्रद्धांजलि देते हुए एक मिनट का मौन रखा गया।