फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nitish Kumar could not stop his laughing for such a demand placed in front of him

गोपालगंज: सीएम के सामने रख दी ऐसी मांग कि हंसे बिना नहीं रह सके नीतीश कुमार 

Mon, 20 Sep 2021 04:41 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: Amit Mandal Updated Mon, 20 Sep 2021 04:41 PM IST
सार

गोपालगंज से आए इंटर कॉलेज के सेवानिवृत प्राचार्य योगेंद्र मिश्र ने अपने गांव को उत्तर प्रदेश राज्य में मिलाने की मांग रख दी।

विज्ञापन
Nitish Kumar could not stop his laughing for such a demand placed in front of him
नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री, बिहार (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में सोमवार को एक शख्स ने अजीबोगरीब मांग रख दी जिसे सुनकर नीतीश कुमार भी हंसे बिना नहीं रह सके। ये मामला गोपालगंज का है। 

विज्ञापन


दरअसल, गोपालगंज से आए इंटर कॉलेज के सेवानिवृत प्राचार्य योगेंद्र मिश्र ने अपने गांव को उत्तर प्रदेश राज्य में मिलाने की मांग रख दी। उन्होंने बताया, मेरे गांव से उत्तर प्रदेश का कुशीनगर जिला महज एक किलोमीटर की दूरी पर है। गांव की भौगोलिक स्थिति इस बात का संकेत देती है कि उसे बिहार के बजाय यूपी में होना चाहिए। 
विज्ञापन


योगेंद्र मिश्र ने बताया कि वह 1978 से लगातार जन सेवा कर रहे हैं। अपने वेतन से ही गांव की सड़क की मरम्मत करते रहे हैं। अब पेंशन पर हैं, फिर भी जनसेवा जारी है। वह जब सीएम के सामने पहुंचे तो अपना परिचय एक कविता सुनाकर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नीतीश ने पहले उनकी पूरी बातों को गंभीरता से सुना, लेकिन अंत में उन्होंने जब यह कहा कि उनके गांव को यूपी में शामिल करा दिया जाए तो वह हंसने लगे और उन्हें पथ निर्माण विभाग के पास जाने को कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed