{"_id":"5e4b39798ebc3ef2891b4c4b","slug":"nine-women-arrested-for-joining-naxalite-organization-in-gaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहारः गया में प्रतिबंधित नक्सली संगठन से जुड़ने के आरोप में नौ महिलाएं गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहारः गया में प्रतिबंधित नक्सली संगठन से जुड़ने के आरोप में नौ महिलाएं गिरफ्तार
Tue, 18 Feb 2020 06:40 AM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई , गया
पीटीआई , गया
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 18 Feb 2020 06:40 AM IST
सार
बिहार के गया जिला की पुलिस ने सीएए-एनपीआर-एनआरसी के विरोध में जारी प्रदर्शन में शामिल होने आई नौ महिलाओं को हिरासत में लिया है। इन महिलाओं पर प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी से जुड़़े होने के आरोप है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्र ने सोमवार को बताया कि रविवार की शाम हिरासत में ली गई इन महिलाओं से केंद्रीय एजेंसी पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट मिली थी कि रविवार को कुख्यात नक्सली कमांडर संदीप यादव के निर्देश पर करीब चार दर्जन से अधिक नक्सली गया रेलवे स्टेशन परिसर आ रहे हैं, जो विरोध मार्च में शामिल होंगे।
विज्ञापन
राजीव ने बताया कि हिरासत में ली गयी महिलाओं में शामिल कलावती देवी के खिलाफ पुलिस के साथ मुठभेड़ करने के आरोप में लुटुआ थाना में प्राथमिकी दर्ज है। उन्होंने दावा किया कि पूछताछ में कलावती देवी ने बताया कि रुपया देकर महिलाओं को विरोध मार्च में शामिल होने के लिए लाया गया था।
विज्ञापन
राजीव ने बताया नक्सली कमांडर संदीप यादव ने विरोध मार्च में शामिल होने के लिए कलावती देवी को निर्देश दिया था। उन्होंने बताया कि कलावती ने स्वीकार किया कि नक्सली संगठन के शीर्षस्थ कैडर सीएए, एनपीआर और एनआरसी के विरोध में है।
विज्ञापन
रविवार की शाम गया रेलवे स्टेशन परिसर से सीएए,एनपीआर और एनआरसी के विरोध में निकाला गया मार्च कटारी रोड स्थित शांतिबाग पहुंचा। शांतिबाग में पिछले कई दिनों से सीएए, एनआरसी और एनआरपी के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है।