फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nine policemen suspended for not serving vegetable for free

मुफ्त में सब्जी नहीं देने पर नाबालिग सब्जी विक्रेता को जेल भेजने वाले नौ पुलिसकर्मी निलंबित

Tue, 26 Jun 2018 06:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Tue, 26 Jun 2018 06:31 AM IST
विज्ञापन
Nine policemen suspended for not serving vegetable for free

मुफ्त में सब्जी नहीं देने पर नाबालिग सब्जी विक्रेता को जेल भेजे जाने के मामले में मुख्यमंत्री के निर्देश पर जोनल आईजी नैयर हसनैन खान ने सोमवार को अपनी जांच रिपोर्ट सौंप दी। रिपोर्ट में बताया गया है कि नाबालिग सब्जी विक्रेता को झूठे मामले में फंसाकर जेल भेजा गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, सब्जी बेचने वाले पंकज को जिस बाइक से लूट की घटना में शामिल होने का आरोपी बनाकर जेल भेजा गया था वह उसमें शामिल नहीं था।

विज्ञापन


मामले में आईजी नैयर हसनैन खान की ओर से अगमकुआं थाना और बाईपास थाना के थानेदार को सस्पेंड करने की अनुशंसा की गई थी जिस पर अमल करते हुए दोनों को निलंबित कर दिया गया है। रेड करने वाली पूरी पुलिस टीम, जिसमें नौ लोग शामिल थे, उन्हें भी सस्पेंड कर दिया गया है। यही नहीं रिपोर्ट में अगमकुआं और बाईपास थाना प्रभारी को पटना जिले में आगे पदस्थापन नहीं करने की भी अनुसंशा की गई है।
विज्ञापन


बता दें कि पत्रकार नगर निवासी नाबालिग सब्जी विक्रेता पंकज द्वारा मुफ्त में सब्जी नहीं देने के बाद पुलिस उसे बाइक लुटेरा गिरोह का सदस्य बनाते हुए घर से उठा ले गई थी। इतना ही नहीं पंकज के आधार कार्ड में कथित तौर पर अंकित उसकी उम्र 14 साल को 18 बनाकर रिमांड होम की जगह जेल भेजा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed