{"_id":"62079d16787bb31a0763a24b","slug":"nia-raids-in-aurangabad-nawada-and-jehanabad-over-naxal-movements","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईए की कार्रवाई: बिहार के तीन जिलों में नक्सली प्रद्युम्न शर्मा और करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआईए की कार्रवाई: बिहार के तीन जिलों में नक्सली प्रद्युम्न शर्मा और करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी
Sat, 12 Feb 2022 05:14 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sat, 12 Feb 2022 05:14 PM IST
सार
बढ़ती नक्सली गतिविधियों को देखते हुए एनआईए ने एक कुख्यात नक्सली और उसके करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को कुख्यात नक्सली प्रद्युम्न शर्मा और उसके करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई औरंगाबाद, नवाजा और जहानाबाद जिलों में की गई है। छापेमारी के दौरान क्या-क्या बरामद हुआ है अभी इस बारे में कोई जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जहानाबाद में छापेमारी शर्मा के, औरंगाबाद में उसके करीबियों विकास कुमार व राजीव कुमार के और नवादा में सहदेव यादव के ठिकानों पर की गई है। एजेंसी के अनुसार यह कार्रवाई हाल के दिनों बढ़ती नक्सली गतिविधियों और खुफिया इनपुट के आधार पर की गई है।
विज्ञापन
फिलहाल जेल में बंद प्रद्युम्न शर्मा के खिलाफ एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। सरकार ने उसके सिर पर 25 लाख रुपये का ईनाम भी घोषित कर रखा था। जानकारी के अनुसार वह साल 2003 से ही नवादा समेत बिहार-झारखंड के सीमावर्ती जिलों में नक्सली गतिविधियों में संलिप्त रहा है।
विज्ञापन