फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   NIA files chargesheet against 5 men in Jehanabad arms recovery case

पटना: एनआईए ने जहानाबाद हथियार बरामदगी मामले में पांच लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की

Fri, 24 Dec 2021 08:10 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना Published by: Amit Mandal Updated Fri, 24 Dec 2021 08:10 PM IST
सार

मामला आरोपी व्यक्तियों से हथियार, गोला-बारूद और अन्य आपत्तिजनक सामग्री की बरामदगी और जब्ती से संबंधित है। 

विज्ञापन
NIA files chargesheet against 5 men in Jehanabad arms recovery case
एनआईए - फोटो : PTI

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को पटना की एक विशेष अदालत में जहानाबाद हथियार बरामदगी मामले में पांच लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एनआईए अधिकारी ने बताया कि चार्जशीट में दानापुर के परशुराम सिंह, गया के संजय सिंह, दानापुर के प्रेम राज, दानापुर के राकेश कुमार और दानापुर के मोहम्मद बदरुद्दीन के नाम हैं। 

विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि मामला आरोपी व्यक्तियों से हथियार, गोला-बारूद और अन्य आपत्तिजनक सामग्री की बरामदगी और जब्ती से संबंधित है। एनआईए अधिकारी ने कहा कि मामला मूल रूप से मार्च में बिहार के जहानाबाद में दर्ज किया गया था और एनआईए ने जून में मामला फिर से दर्ज किया था। अधिकारी के अनुसार, दानापुर में दर्ज एक अन्य मामला एनआईए मामले से जुड़ा हुआ पाया गया और जांच ती दई। एनआईए अधिकारी ने कहा कि प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) का सक्रिय सदस्य अर्शुराम सिंह शीर्ष नक्सल कमांडर अरविंदजी से जुड़ा था जो अब मर चुका है।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि वह झारखंड स्थित माओवादी कमांडरों को आतंकवादी गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए हैंड ग्रेनेड बनाने और अन्य हथियारों और गोला-बारूद के साथ उन्हें ले जाने के लिए जिम्मेदार था। परशुराम सिंह ने उपरोक्त उद्देश्य के लिए दानापुर में अपने गैरेज का इस्तेमाल किया। एनआईए अधिकारी ने कहा कि मोहम्मद बदरुद्दीन ग्रेनेड बनाने वाला था और पूरे मॉड्यूल को अन्य आरोपी व्यक्तियों का समर्थन हासिल था, मामले में आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed