{"_id":"63e2547be6ca72693258f1c8","slug":"news-impact-dsp-spoke-of-action-in-case-of-unclaimed-dead-body-tied-with-rope-to-hospital-in-sarhasa-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"खबर का असर: पुलिस ने लावारिस शव को रस्सी से बांधकर पहुंचाया था अस्पताल, DSP ने दोषियों पर कार्रवाई की बात कही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खबर का असर: पुलिस ने लावारिस शव को रस्सी से बांधकर पहुंचाया था अस्पताल, DSP ने दोषियों पर कार्रवाई की बात कही
Tue, 07 Feb 2023 07:09 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 07 Feb 2023 07:09 PM IST
सार
बिहार के सहरसा जिले में पुलिस की ओर से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया था। मामले को लेकर अमर उजाला ने प्रमुखता से इससे संबंधित खबर को प्रसारित की थी। अब डीएसपी ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
डीएसपी एजाज हाफिज मनी और ऑटो पर रस्सी से बंधा शव
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सहरसा पुलिस लावारिस शव के लिए एक अदद एंबुलेंस तक की व्यवस्था नहीं कर पाई थी। एंबुलेंस तो दूर की बात, उसे जिस ऑटो में भेजा गया, उस ऑटो के पीछे शव को रख रस्सी के सहारे बांधकर पोस्टमार्टम के लिए भेज अपने कर्तव्य से छुटकारा पा ली थी। पुलिस का यह चेहरा सोनवर्षा कचहरी ओपी से सामने आया था।
विज्ञापन
पुलिस की इस संवेदनहीनता को लेकर अमर उजाला ने 'सहरसा में मानवता शर्मसार, पुलिस ने लावारिस शव को रस्सी से बांधकर पहुंचाया सदर अस्पताल' प्रमुखता से इस खबर को प्रसारित की थी। खबर प्रसारित होने के बाद मामला संज्ञान में आते ही पुलिस अधिकारी हरकत में आए और दोषियों को खिलाफ कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला...
दरअसल, छह फरवरी को परमिनिया गांव में गेहूं के खेत में एक बुजुर्ग का लावारिस शव बरामद हुआ था, जिसके बाद सोनवर्षा कचहरी ओपी पुलिस को जानकारी दी गई। सोनवर्षा कचहरी की पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर ऑटो में रस्सी से बांधकर तकरीबन छह किलोमीटर तक सदर अस्पताल लाई। खबर प्रसारित होने के बाद से पुलिस की संवेदनहीनता पर सवाल उठना लाजमी था। अब जब इस मामले की जानकारी हेड क्वॉर्टर डीएसपी एजाज हाफिज मनी को हुई तो मामले में जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
क्या कहा डीएसपी ने...
मामले को लेकर डीएसपी एजाज हाफिज मनी ने कहा, घटना की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मंगलवार को संज्ञान में आई है, मामले में जांच की जा रही है। वैसे सोनबर्षा कचहरी ओपी प्रभारी ने बताया, नियमाकुल अज्ञात शव को आटो से भेजा गया था और चौकीदार भी साथ में था। डीएसपी ने बताया, जिन पुलिसकर्मियों की ओर से इस तरह का काम किया गया है, उन पर कार्रवाई की जाएगी।