फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Newly married woman strangled to death for dowry in Nalanda; Father-in-law arrested, others absconding

Bihar: दहेज के लिए नवविवाहिता की गला घोटकर हत्या; शव ठिकाने लगाने की जुगत में थे ससुराल वाले, तभी पहुंची पुलिस

Sat, 09 Sep 2023 03:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 09 Sep 2023 03:24 PM IST
सार

Dowry Murder: चिकसौरा थाना अध्यक्ष उमाशंकर ने बताया कि मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर पति समेत कुल पांच लोगों के खिलाफ मायके वालों ने मामला दर्ज कराया है। मृतका के ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य ससुराली परिवार घर छोड़ कर फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
Newly married woman strangled to death for dowry in Nalanda; Father-in-law arrested, others absconding
मृतका शिवानी कुमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नालंदा में एक नवविवाहिता की दहेज की खातिर हत्या कर देने का मामला शनिवार को सामने आया है। मामला चिकसौरा थाना क्षेत्र के दल्लू बीघा गांव का है। मृतका की पहचान गांव निवासी करण कुमार की पत्नी शिवानी कुमारी (19) के रूप में की गई है। शिवानी का शव शनिवार की सुबह पुलिस ने गांव के ही आंगनबाड़ी केंद्र के पास झाड़ी से बरामद किया है।

विज्ञापन


मृतका के मायके वाले पटना के दुल्हिन बाजार निवासी ने बताया कि शुक्रवार को करण कुमार ने फोन कर बताया कि शिवानी की तबीयत खराब है, आकर के ले जाइए। शुक्रवार की देर शाम जब वे लोग बेटी के ससुराल पहुंचे तो घर में ताला लगा हुआ था। इसके बाद इस बात की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। लड़के के मोबाइल पर फोन किया गया तो उसने बताया कि नालंदा अजय मेडिकल नाम के क्लीनिक में शिवानी को भर्ती कराए हुआ है। पता करने पर मालूम चला कि अजय नाम का क्लीनिक ही नहीं है। उसके बाद फिर से वे लोग बेटी के ससुराल पहुंचे, जहां ग्रामीणों से पता चला कि गला दबाकर शिवानी की हत्या कर दी गई है और उसके शव को छुपा दिया गया है। फिर पुलिस के सहयोग से शिवानी का शव आंगनवाड़ी केंद्र के पास झाड़ी से बरामद किया गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, इसी साल अप्रैल महीने में शिवानी की शादी करण कुमार से हुई थी। लड़का मोटरसाइकिल और एक लाख की मांग कर रहा था। दहेज नहीं देने पर लड़की की गला घोटकर हत्या कर दी गई। ससुराल वाले उसके शव को ठिकाने लगाने की कोशिश कर रहा था। इसके पहले ही मायके वालों को इसकी भनक लग गई। इसके बाद पुलिस के सहयोग से लड़की के शव को बरामद कर लिया गया। चर्चा यह भी है कि किसी बात को लेकर ससुराल में अनबन हुई और नवविवाहिता ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकसौरा थाना अध्यक्ष उमाशंकर ने बताया कि मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर पति समेत कुल पांच लोगों के खिलाफ मायके वालों ने मामला दर्ज कराया है। मृतका के ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य ससुराली परिवार घर छोड़ कर फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed