{"_id":"64fc40c89c08fb41050a29d9","slug":"newly-married-woman-strangled-to-death-for-dowry-in-nalanda-father-in-law-arrested-others-absconding-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: दहेज के लिए नवविवाहिता की गला घोटकर हत्या; शव ठिकाने लगाने की जुगत में थे ससुराल वाले, तभी पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: दहेज के लिए नवविवाहिता की गला घोटकर हत्या; शव ठिकाने लगाने की जुगत में थे ससुराल वाले, तभी पहुंची पुलिस
Sat, 09 Sep 2023 03:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 09 Sep 2023 03:24 PM IST
सार
Dowry Murder: चिकसौरा थाना अध्यक्ष उमाशंकर ने बताया कि मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर पति समेत कुल पांच लोगों के खिलाफ मायके वालों ने मामला दर्ज कराया है। मृतका के ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य ससुराली परिवार घर छोड़ कर फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
मृतका शिवानी कुमारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के नालंदा में एक नवविवाहिता की दहेज की खातिर हत्या कर देने का मामला शनिवार को सामने आया है। मामला चिकसौरा थाना क्षेत्र के दल्लू बीघा गांव का है। मृतका की पहचान गांव निवासी करण कुमार की पत्नी शिवानी कुमारी (19) के रूप में की गई है। शिवानी का शव शनिवार की सुबह पुलिस ने गांव के ही आंगनबाड़ी केंद्र के पास झाड़ी से बरामद किया है।
विज्ञापन
मृतका के मायके वाले पटना के दुल्हिन बाजार निवासी ने बताया कि शुक्रवार को करण कुमार ने फोन कर बताया कि शिवानी की तबीयत खराब है, आकर के ले जाइए। शुक्रवार की देर शाम जब वे लोग बेटी के ससुराल पहुंचे तो घर में ताला लगा हुआ था। इसके बाद इस बात की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। लड़के के मोबाइल पर फोन किया गया तो उसने बताया कि नालंदा अजय मेडिकल नाम के क्लीनिक में शिवानी को भर्ती कराए हुआ है। पता करने पर मालूम चला कि अजय नाम का क्लीनिक ही नहीं है। उसके बाद फिर से वे लोग बेटी के ससुराल पहुंचे, जहां ग्रामीणों से पता चला कि गला दबाकर शिवानी की हत्या कर दी गई है और उसके शव को छुपा दिया गया है। फिर पुलिस के सहयोग से शिवानी का शव आंगनवाड़ी केंद्र के पास झाड़ी से बरामद किया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, इसी साल अप्रैल महीने में शिवानी की शादी करण कुमार से हुई थी। लड़का मोटरसाइकिल और एक लाख की मांग कर रहा था। दहेज नहीं देने पर लड़की की गला घोटकर हत्या कर दी गई। ससुराल वाले उसके शव को ठिकाने लगाने की कोशिश कर रहा था। इसके पहले ही मायके वालों को इसकी भनक लग गई। इसके बाद पुलिस के सहयोग से लड़की के शव को बरामद कर लिया गया। चर्चा यह भी है कि किसी बात को लेकर ससुराल में अनबन हुई और नवविवाहिता ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली है।
विज्ञापन
चिकसौरा थाना अध्यक्ष उमाशंकर ने बताया कि मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर पति समेत कुल पांच लोगों के खिलाफ मायके वालों ने मामला दर्ज कराया है। मृतका के ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य ससुराली परिवार घर छोड़ कर फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।