फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   New arithmetic following the election NDA holds the upper hand in the Legislative Council

चुनाव के साथ नया गणित: विधान परिषद में एनडीए का पलड़ा भारी, महागठबंधन 18 सीटों पर सिमटा

Thu, 29 Oct 2026 06:41 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 29 Oct 2026 06:41 AM IST
सार

बिहार विधान परिषद चुनाव में एनडीए की सदस्य संख्या बढ़कर 49 हो जाएगी, जबकि महागठबंधन 18 सीटों पर सिमट जाएगा। राजद को पटना शिक्षक सीट पर जीत मिली। सदन में दो सगे भाई भी एक साथ प्रतिनिधित्व करेंगे।

 

विज्ञापन
New arithmetic following the election NDA holds the upper hand in the Legislative Council
भाजपा का झंडा - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद 75 सदस्यीय उच्च सदन में एनडीए का पलड़ा भारी हो गया है। एनडीए की सदस्य संख्या बढ़कर 49 पर पहुंच गई है। दूसरी ओर, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के एक सीट जीतने के बावजूद महागठबंधन की कुल सदस्य संख्या घटकर 18 रह जाएगी। 16 नवंबर को प्रतिनिधियों का कार्यकाल खत्म होने के बाद यह नया दलीय समीकरण लागू हो जाएगा।

विज्ञापन

एनडीए ने बनाई बढ़त

इस चुनाव में चार निवर्तमान प्रतिनिधियों को हार का सामना करना पड़ा है। पराजित होने वाले सदस्यों में भारतीय जनता पार्टी के नवल किशोर यादव, निर्दलीय आफाक आलम, कांग्रेस के डॉ. मदन मोहन झा और भाकपा के प्रोफेसर संजय कुमार सिंह शामिल हैं। चुनाव में जदयू और भाजपा ने चार-चार सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। जदयू ने पटना स्नातक सीट बचा ली, लेकिन तीन सीटें गंवा दीं। भाजपा ने पटना शिक्षक सीट गंवाने के बावजूद तिरहुत शिक्षक, दरभंगा स्नातक और कोसी स्नातक की तीन सीटें जीतकर बढ़त हासिल की। दो सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी विजयी हुए हैं। इनमें भाजपा से बगावत करने वाले राहुल राज और जन सुराज से अलग हुए वंशीधर ब्रजवासी शामिल हैं।

विज्ञापन

महागठबंधन का बदला गणित

पटना शिक्षक सीट पर राजद के डॉ. संजीव कुमार ने जीत दर्ज करके अपनी पार्टी का परचम लहराया है। इस जीत के साथ उच्च सदन में राजद के सदस्यों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। हालांकि महागठबंधन में शामिल कांग्रेस दो सीटों से घटकर एक सीट पर सिमट गई है और भाकपा का खाता शून्य हो गया है। भाकपा (माले) की शशि यादव और कांग्रेस के एक सदस्य को मिलाकर महागठबंधन के कुल सदस्यों की संख्या अब 18 ही रहेगी। इस तरह राजद की ताकत बढ़ने के बावजूद समग्र रूप से महागठबंधन को एक सीट का नुकसान उठाना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सदन में दो सगे भाई

विधान परिषद में अब दो सगे भाई एक साथ प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे। पूर्व मंत्री आरएन सिंह के पुत्र डॉ. संजीव कुमार राजद से और उनके सगे भाई राजीव कुमार कांग्रेस के एकमात्र सदस्य के रूप में सदन में मौजूद रहेंगे। इससे पहले बिहार विधानसभा में 2015 और 2020 के चुनाव के दौरान लालू प्रसाद के दो पुत्र तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव एक साथ विधायक चुने गए थे। वर्ष 2025 में तेज प्रताप के पराजित होने के बाद अब उच्च सदन में यह अनोखा संयोग दोहराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed