{"_id":"6438faf53f49dedea60f42b5","slug":"nephew-kills-uncle-by-stabbing-him-over-land-dispute-in-muzaffarpur-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में भतीजे ने चाचा की चाकू गोदकर की हत्या, दोनों में जमीन को लेकर हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में भतीजे ने चाचा की चाकू गोदकर की हत्या, दोनों में जमीन को लेकर हुआ था विवाद
Fri, 14 Apr 2023 12:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 14 Apr 2023 12:34 PM IST
सार
मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा गांव में भूमि विवाद को लेकर भतीजे ने चाचा की चाकू गोदकर हत्या कर दी। इसके बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पीयर थाना पुलिस को दी। फिर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पीयर थाना पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के पीयर थाना क्षेत्र के बंदरा गांव में भूमि विवाद को लेकर चाचा और भतीजे में जमकर मारपीट हुई। फिर चाचा को चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने मामले की जानकारी पीयर थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की, फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान गांव के ही रहने वाले रंजीत चौधरी (40) के रूप में हुई है। रंजीत की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया है। मृतक के बेटे मणि कुमार ने बताया कि पिता खेत से पानी पटाकर घर लौटे थे। इसी दौरान पड़ोस के लोगों से झड़प हो गई। पड़ोस में चचेरे भाई रहते हैं। झड़प के दौरान भाई ने पिता पर चाकुओं से हमला कर दिया। इस दौरान उन पर लगातार चार से पांच बार चाकू से वार किया गया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए पीएचसी ले जाया गया। जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बंदरा प्रमुख सोनी चौधरी के पति मनीष चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद तत्काल पीयर पुलिस को सूचना दी गई थी। पीयर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं, पीयर पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन