फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   NEET 2024 : RJD targeted BJP and LJP on social media, posted a picture of samrat chaudhary and amit anand

NEET 2024 : भाजपा और लोजपा नेताओं को परेशान करेंगी यह तस्वीरें, राजद बोली- पेपर लीक करने वालों को पहचान लीजिए

Mon, 24 Jun 2024 09:57 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 24 Jun 2024 09:57 PM IST
सार

Bihar : NEET पेपर लीक के दूसरे मुख्य आरोपी अमित आनंद का सम्राट चौधरी से क्या रिश्ता है? क्या सम्राट चौधरी ने अमित आनंद को पेपर लीक करने / कराने के असाधारण कार्य के कारण ही अवॉर्ड देकर सम्मानित किया था? अमित आनंद का संजय जायसवाल से क्या रिश्ता है?

विज्ञापन
NEET 2024 : RJD targeted BJP and LJP on social media, posted a picture of samrat chaudhary and amit anand
राजद ने इस तस्वीर को पोस्ट किया है। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

NEET पेपर लीक मामले में एक ओर ईओयू और सीबीआई जांच में लगी हुई है, वहीं दूरी तरफ राजद और सत्ता पक्ष एक दूसरे पर हमलावर हैं। अब राजद ने एक फोटो पोस्ट किया है। साथ ही भाजपा को घेरने की कोशिश भी की है।

विज्ञापन


क्या लिखा है सोशल मीडिया पर 
NEET पेपर लीक के दूसरे मुख्य आरोपी अमित आनंद का बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से क्या रिश्ता है? क्या सम्राट चौधरी ने अमित आनंद को पेपर लीक करने / कराने के असाधारण कार्य के कारण ही अवॉर्ड देकर सम्मानित किया था? सम्राट चौधरी ने अमित आनंद के साथ अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया से डिलीट क्यों किया?
विज्ञापन


पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल से क्या है रिश्ता?
अमित आनंद का भाजपा सांसद और पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल से क्या रिश्ता है? अमित आनंद संजय जायसवाल का कार्यालय संभालता है। अमित आनंद की इस विशेष उपलब्धि को उसके कॉलेज ने अपनी वेबसाइट पर दर्शा रखा है। संजय जायसवाल और सम्राट चौधरी पेपर लीक के सरग़ना अमित आनंद के साथ अपने रिश्तों को स्पष्ट करें?
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित आनंद का जदयू उपाध्यक्ष से क्या है संबंध?
राष्ट्रीय जनता दल ने यह भी पूछा है कि क्या अमित आनंद जदयू उपाध्यक्ष का सुपुत्र नहीं है? सत्ता संरक्षण में उसने इतने पेपर लीक किए और कराए लेकिन तभी उसे कभी सजा नहीं मिली?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed