फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   NDA parliamentary board meeting: Nitish Kumar supports PM Modi, Bihar Special Status, JDU, BJP; Bihar News

Nitish on Modi: नीतीश ने पीएम से कहा- हम पूरा आपके साथ रहेंगे, फिर बोले- हम तो चाहते थे कि आज ही हो जाता तो...

Fri, 07 Jun 2024 01:33 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 07 Jun 2024 01:33 PM IST
सार

Prime Minister Oath : केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार का जल्द से जल्द गठन हो जाए, अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यही चाहते हैं। उन्हें रविवार तक के इंतजार का भी सब्र नहीं हो रहा है।

विज्ञापन
NDA parliamentary board meeting: Nitish Kumar supports PM Modi, Bihar Special Status, JDU, BJP; Bihar News
सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अब केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के गठन में देरी नहीं सुहा रही है। उन्होंने एनडीए के प्रति आस्था जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से "कल करे सो आज कर" की तर्ज पर जल्द से जल्द शपथ ग्रहण कर काम संभालने की अपील की है। इंडी एलायंस की ओर से जदयू पर डोरे डाले जाने की खबरों के कारण उठ रही अफवाहों को दरकिनार करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वही बातें दोहराई हैं, जो लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान वह प्रधानमंत्री के साथ मंच शेयर करते हुए कह रहे थे। उन्होंने बार-बार इस बात पर जोर दिया कि अब वह कहीं नहीं जाएंगे, देश के विकास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साथ देंगे।
विज्ञापन


"हम तो चाहते थे कि आज ही हो जाता..."

सीएम नीतीश कुमार ने कहा, ''बहुत अच्छा हुआ, हम जितने साथ हैं, बहुत अच्छा है। हम मिलकर चलेंगे, हम पूरा आपके साथ रहेंगे। आप पूरे देश को लेकर आगे बढ़ेंगे, यही हम लोगों को कहना है। मेरा आग्रह यही है कि जल्दी से जल्दी आपका काम शुरू हो जाए, शपथ ग्रहण हो जाए। आप इतवार को करने वाले हैं। हम तो चाहते थे कि आज ही हो जाता तो अच्छा था। जितना तेजी से काम हो जाएगा तो अच्छा है। सब बहुत अच्छा होगा। पूरे देश में इसका बहुत ज्यादा फायदा होगा। इधर-उधर कोई करना चाहे तो उसे कोई लाभ नहीं है। इसलिए आपका अभिनंदन करता हूं। सब लोग इतना खुश हैं। आपके नेतृत्व में सब लोग काम करेंगे। हम लोग सब इनके साथ रहेंगे, एक साथ होकर, जो भी करेंगे, इनकी बात को मानते हुए आगे चलेंगे।''

विज्ञापन

 

बिहार के यह बातें कहीं सीएम नीतीश ने

आज एनडीए की संसदीय बोर्ड की बैठक में सीएम नीतीश कुमार ने नरेंद्र मोदी के नाम के प्रस्ताव का अनुमोदन करते हुए ने स्पष्ट कहा, "हम लोग पूरे तौर पर सब दिन इनके साथ रहेंगे। पूरे तौर पर जो भी कुछ करेंगे, जिस तरह से ये करेंगे, सब अच्छा है।" सीएम नीतीश ने सीधे तौर पर विशेष राज्य के दर्जे की मांग तो नहीं की लेकिन, कहा कि उधर बिहार का भी सब काम हो ही जाएगा। जो कुछ बचा है, हम वो भी कर देंगे। देश का सबसे पुराना इलाका है। हम लोग पूरे तौर पर, जो आप चाहिएगा, उस काम के लिए हम लगे रहेंगे।'' 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed