फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nawada: 'Get pregnant, earn lakhs', this employment offer gave sleepless nights to police, 8 people arrested

Bihar: प्रेग्नेंट करा सके तो 13 लाख, नहीं तो भी पांच लाख पक्का... बिहार में चल रहा था यह ऑफर; जानें खुला खेल

Sun, 31 Dec 2023 06:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 31 Dec 2023 06:09 PM IST
सार

All India Pregnant Job: बिहार के नवादा से ठगी का एक अलग तरह का ही मामला सामने आया है, जिसमें साइबर ठगों ने बेरोजगार लोगों को एक जॉब आफर कर पैसों की ठगी की है। जॉब ऑफर में लोगों खासकर महिलाओं के जज्बात से खेला गया। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Nawada: 'Get pregnant, earn lakhs', this employment offer gave sleepless nights to police, 8 people arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नवादा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने आम लोगों के साथ-साथ पुलिस प्रशासन को भी बुरी तरह से परेशान किया है। दरअसल, खुरापाती मिजाज यानी आपराधिक प्रवृत्ति के कुछ लोगों ने रोजगार देने का एक ऐसा ऑफर जारी कर दिया जो सुनने में बहुत अजीब है, लेकिन फिर भी बेरोजगार युवा उसके चंगुल में फंस गए। इस ऑफर के पीछे साइबर अपराधियों का हाथ था। अब पुलिस ने इस मामले में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गुरम्भा गांव में छापामारी कर आठ साइबर अपराधियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी मुख्यालय डीएसपी कल्याण आनंद ने पत्रकारों को प्रेसवार्ता कर दी है।

विज्ञापन

 
12 से ज्यादा अपराधी हुए फरार
डीएसपी कल्याण आनंद ने कहा कि साइबर अपराध को रोकने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। गुप्त सूचना मिली थी कि गुरम्भा गांव के बोरिंग घर में साइबर अपराधियों का जमावड़ा लगा रहता है। जहां से भोले-भाले लोगों से तरह-तरह के प्रलोभन देकर रुपये ठगे जाते हैं। इसी सूचना पर एसआईटी टीम द्वारा बोरिंग रूम छापेमारी की गई। जहां करीब 20 से ज्यादा लोग जमा थे। लेकिन पुलिस टीम को देखकर कई लोग भाग निकले। जबकि आठ लोगों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन



 
ऑफर का नाम रखा ‘ऑल इंडिया प्रेग्नेंट जॉब’
मुख्यालय डीएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ‘ऑल इंडिया प्रेग्नेंट जॉब’ के नाम पर आम लोगों से पैसों की ठगी करते थे। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि वे ऑल इंडिया प्रेग्नेंट जॉब (बेबी बर्थ सर्विस) के नाम पर भोले-भोले लोगों को मोबाइल फोन द्वारा संपर्क करते थे। फिर कहते थे कि जिन महिलाओं को बच्चे नहीं होते हैं, उन महिलाओं को प्रेग्नेंट करना है और इसके बदले में आपको पैसे दिए जाएंगे। अगर महिलाएं प्रेग्नेंट हो गईं तो 13 लाख रुपये देने का झूठा वादा करते थे। अगर प्रेग्नेंट नहीं हुईं तो पांच लाख रुपये देने का झूठा वादा करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ऐसे ऐंठते थे रुपये
गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को आगे बताया कि जब कोई व्यक्ति इस काम के लिए तैयार हो जाता था तो सबसे पहले उससे रजिस्ट्रेशन के नाम पर 799 रुपये लिए जाते थे। फिर उससे सिक्योरिटी फीस के नाम पर 5-20 हजार रुपये तक की ठगी कर ली जाती थी। पुलिस ने गिरफ्तार सभी आठ अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार अपराधियों में शत्रुघ्न कुमार, राजेश कुमार, प्रभात कुमार वर्मा, कवि प्रसाद, गोपाल दास, अनिल कुमार, अजय कुमार और लक्ष्मण कुमार शामिल हैं। ये सभी गुरम्भा गांव के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed