फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   National flag hoisted in Gaya Village first time after Independence

आजादी के 67 साल बाद पहली बार फहराया तिरंगा

Thu, 03 Mar 2016 05:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बिहार
ब्यूरो/अमर उजाला,बिहार Updated Thu, 03 Mar 2016 05:09 AM IST
विज्ञापन
National flag hoisted in Gaya Village first time after Independence

देश में एक तरफ जहां राष्ट्रद्रोह को लेकर बहस छिड़ी है, वहीं दूसरी तरफ देशप्रेम की मिसाल पेश की जा रही है। बिहार के गया जिले में स्थित कोनार गांव में तब सबकी आंखों में खुशी के आंसू आ गए, जब उनके गांव में 67 साल बाद बुधवार को पहली बार तिरंगा फहराया गया।

विज्ञापन


नक्सल प्रभावित यह गांव सड़क और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। टेक्नोलॉजी के इस युग में भी इस गांव के लोगों को न मोबाइल पता है और न ही इंटरनेट। बुधवार को तिरंगा फहराए जाने से पहले इनमें से कई लोगों ने इसका दीदार तक नहीं किया था। गया के डीएम कुमार रवि ने यहां तिरंगा फहराया।
विज्ञापन


गया का यह गांव मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर है। यह आमस ब्लॉक के घने जंगल के बीच स्थित है। कई सालों से यह गांव मुख्य धारा से कटा हुआ था।

एसएसबी के जवानों ने तलाशा गांव

National flag hoisted in Gaya Village first time after Independence

इस गांव को एसएसबी की 8वीं बटालियन के जवानों ने ढूंढ निकाला है। यह गांव नक्सलियों के प्रभाव की वजह से सड़क, बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं से दूर रहा है।

आज जो चीजें हम सब के लिए आम हैं, यहां के लोगों को उनके बारे में पता तक नहीं है। इस गांव के लोगों ने कभी रेडियो, टीवी या कोई और इलेक्ट्रॉनिक सामान नहीं देखा है। कई लोगों ने तो तिरंगे की शक्ल भी कभी नहीं देखी थी। बुधवार को एसएसबी ने जन चेतना अभियान के तहत नक्सल प्रभावित इस गांव में राष्ट्रीयता का पाठ पढ़ाया और तिरंगा फहराया। इस मौके पर गांव के लोगों ने राष्ट्रगान भी गाया।

बीएसएफ अधिकारियों और जवानों की मौजूदगी में गया के डीएम कुमार रवि ने लोगों के बीच कंबल वितरण भी किया। इस कार्यक्रम के अवसर पर लोगों को शिक्षा, बेटी बचाव, शराबबंदी आदि के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed