{"_id":"65eb1acfd02bc4b5180f27e6","slug":"nalanda-news-middle-aged-man-dies-after-coming-in-contact-with-electric-wire-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nalanda News: विद्युत प्रभावित तार के संपर्क में आने से अधेड़ व्यक्ति की मौत, विभाग पर लगा लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nalanda News: विद्युत प्रभावित तार के संपर्क में आने से अधेड़ व्यक्ति की मौत, विभाग पर लगा लापरवाही का आरोप
Fri, 08 Mar 2024 07:34 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 08 Mar 2024 07:34 PM IST
सार
विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, लोगों द्वारा विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया जा रहा है कि तार बार-बार टूटकर गिर रहा था।
विज्ञापन
मृतक और उसके परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नालंदा में शुक्रवार को करंट के संपर्क में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। मामला दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरावां गांव का है। मृतक की पहचान डुमरावां गांव निवासी स्वर्गीय प्रसादी यादव के (59) वर्षीय पुत्र नरेश यादव के रूप में की गई है।
विज्ञापन
घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि नरेश यादव अपने मवेशी को लेकर खलिहान जा रहे थे। इसी बीच जानवर इधर-उधर भागने लगा। गांव के बाहर छोटकी आहर के समीप विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आ गए, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह घटना हुई है। इसके पहले भी दो बार उक्त स्थल पर बिजली का तार टूटकर गिर गया था। बावजूद बिजली विभाग की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है। कई बार इस घटना को लेकर सूचना दी गई है। लुंज-पुंज तारों को बदलने के बजाए उसे जैसे तैसे मरम्मत कर छोड़ दिया जाता है। वहीं, मौत की पुष्टि के उपरांत परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों के चित्कार से अस्पताल परिसर गमगीन हो गया। मृतक मूलतः खेती बाड़ी का काम करते थे।
विज्ञापन
दीपनगर थाना अध्यक्ष नारद मुनि सिंह ने बताया कि करंट के संपर्क में आने से मौत की सूचना पर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शवको कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करा परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।