फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nalanda Miscreants took retired teacher hostage and looted Rs 30 lakh

Nalanda: रिटायर्ड शिक्षिका को बंधक बना बदमाशों ने की लूटपाट, हाथ-पैर बांध मुंह में ठूसा कपड़ा, 30 लाख की लूट

Thu, 01 Feb 2024 07:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 01 Feb 2024 07:32 PM IST
सार

नालंदा जिले में रिटायर्ड शिक्षिका को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूटपाट की है। महिला के हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूस दिया। दो घंटे में दो लाख नकदी समेत करीब 28 लाख का सामान लूटकर फरार हो गए।

विज्ञापन
Nalanda Miscreants took retired teacher hostage and looted Rs 30 lakh
घर में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा में बुधवार रात हथियारबंद बदमाशों ने एक घर में घुसकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। मामला मानपुर थाना क्षेत्र के अलौदीया गांव का है। लूट की घटना (62) वर्षीय रिटायर्ड शिक्षिका कुसुम देवी के घर में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


कुसुम देवी घर में अकेली रह रही थी। रविवार रविवार परिवार वाले मिलने आते थे। बड़े बेटे कौशमेंद्र कुमार शेखपुरा में पंजाब नेशनल बैंक में कैशियर के पद पर कार्यरत हैं। वहीं, दूसरा बेटा असम में नौकरी करता है, दोनों अपने बच्चों के साथ वहीं रहते हैं।
विज्ञापन




हाथ-पैर बांध मुंह में ठूसा कपड़ा
कुसुम देवी ने बताया कि घर के पीछे से एक बदमाश छत के सहारे प्रवेश कर गया और दरवाजे की कुंडी खोल दिया। खटपट होने पर उनकी नींद खुली, तब अपने सामने हथियार से लैस बदमाशों को देखा। जब वह चिल्लाने का प्रयास करने लगी तो उनके सिर पर बदमाशों ने हथियार भिड़ा दी और चुप रहने को कहा। बदमाशों ने हाथ-पैर बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूस दिया। दो बदमाश सिर पर कट्टा ताने सामने बैठे रहे और गोली दिखाते रहे। बदमाश बार-बार गोली मारने की धमकी दे रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बदमाश घर में करते रहे लूटपाट
बदमाश करीब 12 बजे घर में घुसे थे और दो घंटे तक लूटपाट करते रहे। गोदरेज, बक्से में रखे सोने, चांदी के जेवरात समेत दो लाख नकद लूट बदमाश बड़े आराम से घर के पीछे के दरवाजे से फरार हो गए। बदमाशों ने चार चांदी का कटोरा, 50 चांदी का सिक्का, दो लाख नकद समेत 30 लाख के जेवरात की लूट घंटे भर में कर ली। पीड़िता ने बताया कि बदमाश लोकल भाषा का इस्तेमाल बोलचाल में कर रहे थे। यह घटना सुनियोजित है, उन लोगों को पता था कि घर में कोई नहीं रहता है। रेकी कर ही घटना को अंजाम दिया गया है।


बगल वाले घर की महिला ने किया बंधन मुक्त
प्रत्यक्षदर्शी रामवती देवी ने बताया कि कुसुम देवी किसी तरह से उनके घर के पास पहुंची और उन्हें पुकारने लगी। वह दरवाजा खोलकर बाहर निकली तो कुसुम देवी के हाथ पीछे की ओर करके बंधे हुए थे। इसके बाद उन्हें बंधन मुक्त किया गया तो उन्हें पता चला कि उनके घर में बदमाशों के द्वारा लूटपाट किया गया है। इसके बाद उन्होंने शोर शराबा किया और तब जाकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए, बदमाशों ने उनके मुंह में कपड़ा ठूस दिया था। ताकि वह वह शोर शराबा न कर सके। मानपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि बदमाशों के द्वारा घर में घुसकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed