फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   nalanda flood crisis lokayen river ndrf

Bihar News: नालंदा में बाढ़ जैसे हालात, झारखंड की बारिश का असर, तीन प्रखंड प्रभावित

Fri, 20 Jun 2025 01:56 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 20 Jun 2025 01:56 PM IST
सार

झारखंड में तेज बारिश के बाद नालंदा जिले की लोकायन नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया है, जिससे जिले के तीन प्रखंडों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। एकंगरसराय के बेलदारी बीघा गांव में तटबंध टूट गया है। 
 

विज्ञापन
nalanda flood crisis lokayen river ndrf
मौके पर मौजूद प्रशासन के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड में हुई भारी बारिश का प्रभाव अब बिहार के नालंदा जिले में साफ तौर पर दिखने लगा है। गुरुवार को उदेरा राजस्थान बराज से 73,000 क्यूसेक पानी लोकायन नदी में छोड़े जाने के बाद जिले के एकंगरसराय, हिलसा और करयापरसुराय प्रखंडों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। लोकायन नदी, फल्गु की सहायक नदी है, जो झारखंड की बारिश से सीधे प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


तटबंध में कटाव, बेलदारी बीघा का सड़क संपर्क टूटा
एकंगरसराय प्रखंड के मंडाछ पंचायत स्थित बेलदारी बीघा गांव में स्थिति सबसे ज्यादा गंभीर है। यहां नदी के तेज बहाव के कारण तटबंध टूट गया है और मुख्य सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे इलाके का संपर्क पूरी तरह से टूट गया है। स्थानीय लोगों को आने जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
जिलाधिकारी कुंदन कुमार और पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने सुबह से ही प्रभावित इलाकों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। डीएम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को तत्काल सड़क की मरम्मत, श्रमिकों की तैनाती और ईसी बैग की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बारिश ने बिहारवासियों को गर्मी से दिलाई राहत, जानिए कहां कितना रहा अधिकतम तापमान

एनडीआरएफ की तैनाती, 24 घंटे अलर्ट मोड पर
बेलदारी बीघा गांव में एनडीआरएफ की टीम को तैनात किया गया है, जो स्थानीय लोगों की सुरक्षा और राहत कार्यों के लिए चौबीसों घंटे तैयार रहेगी। जिला प्रशासन ने बेलदारी बीघा समेत अन्य प्रभावित इलाकों में बाढ़ राहत कार्य के लिए व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। डीएम ने निर्देश दिया है कि राहत शिविरों में सूखा राशन, पॉलिथीन शीट्स, चारे की व्यवस्था, सामुदायिक रसोई, मेडिकल कैंप और पशु चिकित्सा शिविर जैसी सभी जरूरी सेवाएं तत्काल मुहैया कराई जाएं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed