{"_id":"690878c1ea121bc77b0b26bf","slug":"yogi-adityanath-muzaffarpur-rally-attack-on-rajd-congress-bihar-election-2025-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Election: 'बिहार की विरासत, सुरक्षा और समृद्धि NDA ही बचा सकती है', मुजफ्फरपुर में बोले योगी आदित्यनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Election: 'बिहार की विरासत, सुरक्षा और समृद्धि NDA ही बचा सकती है', मुजफ्फरपुर में बोले योगी आदित्यनाथ
Mon, 03 Nov 2025 03:12 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Mon, 03 Nov 2025 03:12 PM IST
सार
मुजफ्फरपुर की रैली में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजद-कांग्रेस गठबंधन पर तीखा हमला करते हुए कहा कि बिहार में 1992-2005 का ‘जंगलराज’ लौटाने की कोशिश हो रही है, लेकिन जनता अब विकास और सुरक्षा चाहती है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार विधानसभा चुनाव के बीच मुजफ्फरपुर में आयोजित जनसभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजद और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता आज भी 1992 से 2005 के उस दौर को याद कर सिहर उठती है, जब राज्य में अराजकता, भ्रष्टाचार और अपराध का बोलबाला था। योगी ने कहा कि बिहार की विरासत को तार-तार करने वाले लोग अब फिर से सत्ता में लौटना चाहते हैं, लेकिन जनता अब उस दौर को वापस नहीं देखना चाहती।
सीएम योगी ने कहा कि बिहार को सुरक्षित और संरक्षित केवल एनडीए की सरकार ही कर सकती है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार विकास की बात करती है और विकास को जमीन पर उतारकर दिखाती है। जबकि राजद के लोग बिहार में फिर से अपराध वाला शासन लाना चाहते हैं।
'लालू राज में IAS-IPS के साथ होता था अन्याय'
योगी आदित्यनाथ ने राजद शासनकाल को याद करते हुए कहा कि एक समय ऐसा था जब पूरे बिहार में जाति के आधार पर समाज को बांटने का गंदा खेल खेला जा रहा था। उन्होंने कहा, “राजद के राज में कोई IAS या IPS बिहार में काम ही नहीं करना चाहता था। यहां तक कि डीजीपी को ‘मुंशी’ और मुख्य सचिव को ‘बाबू’ कहा जाता था। यह राज वह दौर था जब बिहार की पहचान को तार-तार कर दिया गया था।”
विज्ञापन
‘बिहार में घूम रहे हैं तीन बंदर’
विपक्ष पर व्यंग्य कसते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “महात्मा गांधी जी के तीन बंदर थे, लेकिन आज के इंडी अलायंस के तीन बंदर चुनाव में घूम रहे हैं।” उन्होंने कहा, “यह तीनों कुछ देखना, सुनना और बोलना नहीं चाहते। ये हैं, एक ‘पप्पू’, दूसरा ‘गप्पू’ और तीसरा ‘अप्पू’।”
सीएम योगी ने कहा कि इन लोगों को न सच्चाई देखनी है, न सुननी है, न बोलनी है। उन्होंने आरोप लगाया कि इंडिया गठबंधन के नेता भारत की सनातन पहचान को खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “अब वक्त आ गया है कि बिहार की खोई हुई विरासत और पहचान को फिर से दिलाया जाए, और यह काम केवल एनडीए की सरकार ही कर सकती है।”

पढ़ें: '20 साल दिया उन्हें, अब मुझे 20 माह दीजिए बिहार बदल दूंगा', तेजस्वी यादव का पीएम
योगी ने कहा कि उस दौर में सड़कें बनती नहीं थीं, क्योंकि राजद के लोगों को डर था कि सड़क बनेगी तो पुलिस पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा, “राजद के शासन में चोरी भी एक उद्योग बन गया था रोड चोरी, तालाब चोरी, बूथ चोरी... यही उनका चुनावी मॉडल था। राजद ने खानदानी लुटेरों को पैदा किया और पूरे बिहार को लूटने की जिम्मेदारी इन्हें सौंप दी।” उन्होंने कहा कि बिहार की विकास, विरासत, समृद्धि और सुरक्षा केवल एनडीए ही दे सकती है।‘बिहार में घूम रहे हैं तीन बंदर’