{"_id":"67387a5333a6447595019a3e","slug":"west-champaran-3-smugglers-including-woman-arrested-with-hashish-fake-notes-worth-1-crore-on-indo-nepal-border-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: इंडो-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई, एक करोड़ की चरस और जाली नोटों के साथ महिला समेत तीन तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: इंडो-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई, एक करोड़ की चरस और जाली नोटों के साथ महिला समेत तीन तस्कर गिरफ्तार
Sat, 16 Nov 2024 04:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम चंपारण
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 16 Nov 2024 04:26 PM IST
सार
West Champaran News: पश्चिमी चंपारण में इंडो-नेपाल बॉर्डर पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर एक करोड़ की चरस और जाली नोटों के साथ महिला समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी तस्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी चंपारण में इंडो-नेपाल बॉर्डर पर पुलिस ने तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। दो अलग-अलग कार्रवाइयों में पुलिस ने लगभग एक करोड़ रुपये मूल्य की चरस और 55,600 रुपये के भारतीय मुद्रा के जाली नोट बरामद किए हैं। इन मामलों में एक महिला समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
सिकटा थाना क्षेत्र में एक करोड़ की चरस जब्त
जानकारी के मुताबिक, सिकटा पुलिस ने जयसिंहपुर गांव के पास गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। तस्कर नेपाल से भारत में चरस की खेप लाने की कोशिश कर रहे थे। तलाशी के दौरान उनके पास से 10.2 किलोग्राम चरस बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹1 करोड़ आंकी गई है।
विज्ञापन
गिरफ्तार तस्करों की पहचान पूर्वी चंपारण के दर्पा थानाक्षेत्र के पिपरा गांव निवासी अफजाल मियां (50) और नेपाल के परसा जिले के पोखरिया थानाक्षेत्र के देउरिया नीचुटा निवासी सरिता देवी (42) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि तस्कर एक मोटरसाइकिल पर सवार थे और प्लास्टिक के झोले में चरस की खेप ले जा रहे थे। झोले में भूरे टेप से लिपटे हुए कुल 20 पैकेट मिले, जिनका वजन 10.2 किलोग्राम था।
कंगली में जाली नोटों के साथ एक नेपाली तस्कर गिरफ्तार
कंगली थाना पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई में 55,600 रुपये के भारतीय मुद्रा के जाली नोट के साथ एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया। तस्कर कंगली रेलवे हॉल्ट से करीब 200 मीटर उत्तर सीमा सड़क के पास से पकड़ा गया। आरोपी की पहचान नेपाल के परसा जिले के वीरगंज थानाक्षेत्र के मूड़ली गांव निवासी लवकुश कुमार सिंह (41) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 500 रुपये के 125 नोट और 200 रुपये के 28 नोट बरामद किए गए। तस्कर ने बताया कि वह रक्सौल में इन नोटों को विभिन्न दुकानों में चलाने की योजना बना रहा था।
बॉर्डर पर पुलिस की सतर्कता
पश्चिमी चंपारण के एसडीपीओ रजनीकांत प्रियदर्शी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मादक पदार्थ, जाली नोट और अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। इंडो-नेपाल बॉर्डर के खुले होने के कारण तस्करी की घटनाएं आम हो गई हैं। हालांकि, पुलिस की पैनी नजर और त्वरित कार्रवाई से तस्करी के मामलों पर लगाम लगाई जा रही है।
इस बड़ी कार्रवाई के बाद पुलिस ने सीमा क्षेत्र में चौकसी और बढ़ा दी है। गश्ती दल लगातार बॉर्डर की निगरानी कर रहा है। पुलिस का कहना है कि इस प्रकार की कार्रवाई से तस्करों के मंसूबों को नाकाम किया जाएगा और बॉर्डर क्षेत्र को सुरक्षित बनाया जाएगा।