फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Vaishali: youth going to his in-laws' house crushed by hyva truck, died on spot; angry people blocked road

Bihar: ससुराल जा रहे युवक को हाईवा ट्रक ने कुचला, मौके पर ही मौत; गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

Fri, 27 Dec 2024 03:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 27 Dec 2024 03:41 PM IST
सार

Vaishali News: वैशाली में बाइक से ससुराल जा रहे युवक को हाईवा ट्रक ने कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। उसके बाद पुलिस ने स्थिति को संभाला।

विज्ञापन
Vaishali: youth going to his in-laws' house crushed by hyva truck, died on spot; angry people blocked road
घटना को लेकर प्रदर्शन कर रहे स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली के हाजीपुर-जंदाहा मुख्य मार्ग (NH-322) पर आंध्रवर चौक के पास एक तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के उजियारपुर गांव निवासी आदित्य कुमार आकाश के रूप में हुई है। वह अपने ससुराल राजापाकर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव जा रहा था।

विज्ञापन

 
दुर्घटना के बाद अफरा-तफरी और सड़क जाम
जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। भागने की कोशिश कर रहे हाईवा ट्रक और उसके चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और बांस-बल्लों से सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे। इससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सूचना मिलने पर जंदाहा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

 
हाईवा चालक और वाहन जब्त
पुलिस ने मौके पर हाईवा ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में लिया। जांच के दौरान यह पाया गया कि हाईवा ट्रक का पंजीकरण ई-परिवहन पोर्टल पर फेल दिखा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
परिजनों को दी गई सूचना
वहीं, पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। बताया जा रहा है कि आदित्य अपने गांव उजियारपुर से बाइक पर ससुराल जा रहा था। इसी दौरान आंध्रवर चौक के पास यह हादसा हुआ। घटना पर स्थानीय समाजसेवी ऋषभ कुमार ने बताया कि हाईवा ट्रक का पंजीकरण अवैध था। इस बात ने हादसे के प्रति प्रशासनिक लापरवाही की ओर इशारा किया है।

 
पुलिस ने शुरू की जांच
फिलहाल पुलिस ने हाईवा ट्रक और उसके चालक को हिरासत में लेकर विस्तृत जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस क्षेत्र में अक्सर तेज रफ्तार वाहनों की लापरवाही से दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इस घटना ने क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन की आवश्यकता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed