फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Vaishali: Violent clash between two parties during land measurement; 7 people injured in heavy stone pelting

Bihar News: जमीन मापी के वक्त दो पक्षों में हिंसक झड़प; जमकर हुई पत्थरबाजी में सात लोग घायल, वीडियो आया सामने

Fri, 28 Jun 2024 05:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 28 Jun 2024 05:09 PM IST
सार

Vaishali News: वैशाली में जमीन मापी के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई, जिसमें दोनों ओर से जमकर पत्थर चले। इस घटना में सात लोग घायल हो गए। घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन
Vaishali: Violent clash between two parties during land measurement; 7 people injured in heavy stone pelting
पीड़ित परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली के राघोपुर थाना क्षेत्र के मलिकपुर पंचायत में जमीन मापी के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और हिंसक झड़प हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर की बौछार कर दी, जिसमें कुल सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि कुछ लोगों ने दोनों पक्षों में हो रही पत्थरबाजी का वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

 
हालांकि की मारपीट में घायल हुए सभी लोगों को मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राघोपुर फतेहपुर में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एक पक्ष के दो घायलों को पीएमसीएच रेफर कर दिया।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, एक पक्ष के शिवजी दास, निकेत, संगीता देवी, हीरामणि देवी और मुस्कान कुमारी जबकि दूसरे पक्ष के नेमीचंद दास और उसकी पत्नी घायल हो गए। घायल अशोक कुमार ने बताया कि मलिकपुर निवासी रामप्रवेश दास, बिंदेश्वर दास राम, इकबाल दास राम चंद्र दास समेत कई अन्य लोग मलिकपुर में मेरी जमीन मापी के दौरान लाठी-डंडे बंदूक लेकर दरवाजे पर चढ़कर मारपीट कर मेरे पूरे परिवार को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हालांकि दूसरे पक्ष के नेमीचंद दास ने बताया कि मेरे ददिया ससुर बिलट दास के नाम से मलिकपुर में तीन डिसमिल जमीन का बास्केट पर्चा कटा हुआ है। पिछले कई वर्षों से जमीन पर मकान बनाकर हम लोग रह रहे हैं। इस जमीन की अशोक दास ने रजिस्ट्री करवा ली है और अपने समर्थकों के साथ मेरे घर पहुंचकर तोड़-फोड़ करने लगा है।  इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर चला रहे हैं। हालांकि पुलिस इस मामले में जांच-पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed